Birsa Times

लखनऊ में भाजपा की अहम बैठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मिले नितिन नवीन

लखनऊ में भाजपा की अहम बैठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मिले नितिन नवीन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को भाजपा की कई महत्वपूर्ण बैठकों का दौर चला। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारियों और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद नितिन नवीन ने भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी अलग से बैठक कर चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के त्रिलोक त्यागी, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और अपना दल से आशीष पटेल शामिल हुए। नेताओं की राय सुनने के बाद नितिन नवीन ने स्पष्ट कहा कि आगामी चुनाव में जीत की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके बाद नितिन नवीन ने जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित संघ और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *