मिटटी के घड़े का पानी सेहत के लिए होता है फायदेमंद

मिटटी के घड़े का पानी सेहत के लिए होता है फायदेमंद

News Agency : मिटटी के घड़े का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि मिट्टी का बर्तन प्राकृतिक रुप से पानी को ठंडा करने में मदद करता है| मटका सिर्फ पानी को ठंडा करने के साथ इसे कई गुण भी प्रदान करता है| जब आप मटके में पानी रखते हैं तो वाष्पीकरण होता है जिस प्रक्रिया में पानी को हीट के रुप में ऊर्जा के कण मिलते हैं जो गैस में बदलकर हवा में मिल जाते हैं और मिटटी के इस घड़े में छोटे-छोटे छेद होते हैं जो इस प्रक्रिया में मदद करते हैं|

मिटटी के घड़े में रखे पानी में प्लास्टिक की बोतलों की तरह केमिकल नहीं होते हैं जिसके कारण इससे व्यक्ति का मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है| साथ ही यह टेस्टेस्टेरोन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है| पानी में मौजूद मिनरल पाचन में भी सुधार करने में मदद करते हैं जिससे व्यक्ति को पेट से सम्बंधित समस्या नहीं होती|

गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को सन स्ट्रोक होने का खतरा होता है जिससे बचने के लिए मटके में रखे पानी को पीने से लाभ होता है| इसमें शरीर के लिए जरुरी मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है और सन स्ट्रोक से रोकथाम करता है|

भले ही मिटटी के घड़े में रखा पानी आपको फ्रिज के पानी जितनी ठंडक नहीं दे पाता पर इसमें रखे पानी को पीने से आपको सुकून ज़रूर मिल सकता है और इसके साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ को तो कई लाभ होते ही हैं|

Related posts

Leave a Comment