बिहार कांग्रेस से नियुक्त हुए कुमार आशीष की नियुक्ति को रद्द

प्रियंका गांधी के सलाहकारों की नियुक्ति विवादों में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस से नियुक्त हुए कुमार आशीष की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। कुमार के स्थान पर अब सचिन नाइक को प्रियंका गांधी का पूर्वी उत्तर प्रदेश का सलाहकार सचिव नियुक्त किया गया है। विज्ञापनबता दें कि कुमार आशीष पर बिहार में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुमार आशीष को बिहार की इंटरमीडिएट की परीक्षा का पर्चा लीक कराने के मामले में कांग्रेस से निष्कासित भी किया गया था। 

बता दें कि कुमार आशीष की प्रियंका गांधी के साथ नियुक्ति के बाद मीडिया में उनके पेपर लीक कराने खबरें आने लगी थीं, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कदम उठाया। इसके साथ ही आशीष पर बिहार में ही शराब पीकर लड़की से छेड़खानी करने का भी आरोप लग चुका है। 

बात दें कल प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए तीन-तीन सचिवों की नियुक्ति हुई थी। हटाया गया कुमार आशीष पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बंकीपुर से चुनाव भी लड़ चुका है। 

Related posts

Leave a Comment