Birsa Times

पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान

पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। तीनों सीटें तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों के इस्तीफे के चलते रिक्त हुई हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को तीनों सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की।

चुनाव आयोग के अनुसार मंगलवार को इन सीटों के लिए अधिसूचना जारी होगी और 14 जुलाई तक नामांकन किया जा सकता है। 24 जुलाई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने क्रमशः 8, 10 और 11 जून को इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल 2029 तक था। इन नेताओं ने उच्च सदन के साथ अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी छोड़ दी थी।

उल्लेखनीय की पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से तृणमूल कांग्रेस के बहुत से नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *