साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में शिवराज सिंह चौहान

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में शिवराज सिंह चौहान

News Agency : भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मध्य प्रदेश के भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। उन्हें पार्टी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद जिस तरह से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बयान दिया है उसकी वजह से वह चर्चा में हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुलकर साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि हां हमने साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिया है और हमे उनपर गर्व है।

शिवराज सिंह चौहान ने एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपने तीन अपराध किए हैं, पहला कि आपने भगवा को बदनाम किया, आपने देश की बेटी के खिलाफ अमानवीय व्यवहार किया, तीसरा आपने कानून का दुरुपयोग किया। इसलिए मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि हां भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिकट दिया है और हमे इसपर गर्व है।

Related posts

Leave a Comment