4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू 61 प्रत्याशी मैदान में

4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू 61 प्रत्याशी मैदान में

News Agency : देश के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण के तहत राज्य की 4 लोकसभा सीटों- रांची, खूंटी, हजारीबाग और काेडरमा पर सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। चारों ही सीटों पर 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, एक केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत 61 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।
हजारीबाग के पूर्व सांसद व देश के वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने बूथ नंबर 169 पर जाकर मतदान किया।खरसावां के बूथ संख्या 171 व 172 पर ईवीएम खराब। आठ बजे तक शुरू नहीं हुई है वोटिंग।

4 सीटों पर 61 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला 65,87,028 वोटर बारी-बारी से वोट डाल कर करेंगे। कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35 हजार 336 मतदानकर्मी वोट करा रहे हैं। इनमें से 3742 बूथ संवेदनशील और 2440 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि 29 मतदान केंद्रों को रिलोकेट किया गया है।यहां से भाजपा के संजय सेठ और कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के बीच मुख्य मुकाबला है। वैसे बतौर निर्दलीय लड़ रहे रामटहल चौधरी रांची में तीसरा कोण बनाने की कोशिश में जी-जान से लगे हैं। 75 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण रामटहल चौधरी का भाजपा ने टिकट काटा था। कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। यहां से 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Related posts

Leave a Comment