खूंटी से अर्जुन मुंडा हजारीबाग से जयंत सिन्हा का टिकट लगभग तय

झारखंड से भाजपा के 10 प्रत्याशियों के नाम की शनिवार को घोषणा हो सकती है। शुक्रवार रात दिल्ली में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। खूंटी से अर्जुन मुंडा और हजारीबाग से जयंत सिन्हा का टिकट लगभग तय है।

इसी तरह गोड्‌डा से निशिकांत दुबे, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम (चाईबासा) से लक्ष्मण गिलुवा, लोहरदगा से सुदर्शन भगत को टिकट देने पर सहमति बन गई है। रांची, चतरा और कोडरमा सीट को होल्ड पर रखा गया है। 25 मार्च को अमित शाह के साथ इन तीन सीटों पर बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, रघुवर दास, लक्ष्मण गिलुवा, अर्जुन मुंडा और संगठन महामंत्री धर्मपाल जी मौजूद थे।

इनके नाम पर सहमति 

खूंटी : अर्जुन मुंडा 

हजारीबाग : जयंत सिन्हा 

चाईबासा : लक्ष्मण गिलुवा 

लोहरदगा : सुदर्शन भगत 

गोड्‌डा : निशिकांत दुबे

 

Related posts

Leave a Comment