बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी कोझी पंचायत के वार्ड संख्या 04 ग्राम फुल्लीडुमर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया जल मीनार ग्रामीणों के लिए शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त वार्ड में लाखों रुपए खर्च कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर बनाया गया जलमिनर यहां के लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड के प्रत्येक घरों में आज तक नल का कनेक्शन भी नहीं लगा है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण विनय कुमार, कृष्णानंद शाह, शंकर शाह,आशीष कुमार,रामप्रवेश शाह, अनंत कुमार, जयहिंद गुप्ता, महादेव साह,बमबम साह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि लाखों रुपए खर्च कर इस वार्ड में जल मीनार का तो निर्माण कराया गया है। लेकिन जब से जल मीनार बना है तब से आज तक एक भी बूंद पानी ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है। जिससे वार्डवासी परेशान हैं। वहीं ग्रामीणों ने सक्षम पदाधिकारी से जांच कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करना सुनिश्चित करने की मांग की है।
लाखों रुपए खर्च कर बना बेकार पड़ा जल मीनार ग्रामीणों को चिढ़ा रहा मुंह
- July 8, 2026
0
19
Less than a minute
You can share this post!
administrator
