रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
औरंगाबाद :- जिले के देव प्रखण्ड स्थित पीएमश्री मध्य विद्यालय बालूगंज में बाल – संसद का गठन ईवीएम ऐप के जरिए किया गया। सबसे पहले सभी पदों के लिए नॉमिनेशन किया और पांच दिन प्रचार – प्रसार के लिए दिया तदोपरांत वर्ग – षष्ठ, सप्तम व वर्ग – अष्टम के छात्र /छात्राओं ने मत का प्रयोग कर चुनाव किए। ये सारे कार्य स्टेट मास्टर ट्रेनर सह शिक्षक डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसका परिणाम निम्नवत है –
प्रधानमंत्री – प्रियांशु कुमारी, उपप्रधानमंत्री – विशाल कुमार, शिक्षा मंत्री – जोया खालिद, उप शिक्षा मंत्री – शिवानी कुमारी, सांस्कृतिक मंत्री – आदिति कुमारी, उप सांस्कृतिक मंत्री – रिया कुमारी, पुस्तकालय मंत्री – आयुष कुमार, उप पुस्तकालय मंत्री – स्वीटी कुमारी, खेल मंत्री – आकाश कुमार, उप खेल मंत्री – आयुष कुमार, स्वास्थ्य मंत्री – आराध्या कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री – रिया कुमारी, जल एवं कृषि मंत्री – आरसी अहमद, उप जल एवं कृषि मंत्री – अनुज कुमार, बाल सुरक्षा मंत्री – जोया प्रवीण व उप बाल सुरक्षा मंत्री – रूपाली शर्मा।
इस चुनाव को सफलतापुर्वक कराने में निम्नलिखित शिक्षक/ शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा – उदित कुमार, डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह, विनय कुमार ठाकुर, सुनीता कुमारी, मो. सलाहुद्दीन, मो. जावेद, मो. सब्बीर अहमद, लालसा कुमारी, नेहा कुमारी, तबस्सुम प्रवीण व आशुतोष कुमार आदि।
पीएमश्री मध्य विद्यालय बालूगंज में बाल – संसद का हुआ गठन
