दुमका /रामजी साह
सरैयाहाट अंचल कार्यालय में एसीबी ने प्रधान लिपिक आंनद भारतद्वाज को जमीन का रिपोर्ट देने मामले में 5000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद मामले में रिपोर्ट देने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और ₹5,000 लेते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मंडलडीह गांव के दीपक दास अपने गांव के प्रतिद्वंद्वी अखिलेशवर दास के बीच लंबे अरसे से जमीन विवाद चल रहा था। दिलीप दास ने अनुमंडल पदाधिकारी दुमका को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। अनुमंडल पदाधिकारी दुमका ने जांच का आदेश सरैयाहाट सीओ को दिया था जिसमें अंचल कार्यालय के लिपिक आंनद भारतद्वाज दिलीप दास से रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर 25 हजार मांग किया 20 हजार में समझौता हुआ। दिलीप दास ने इसकी शिकायत एसीबी से किया। मामले की सच्चाई जानने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और साधारण कपडे पर गले में गमछा डालकर गुरुवार को अंचल कार्यालय सरैयाहाट पहुंच गए।जेसे ही दिलीप दास ने लिपिक आंनद भारतद्वाज को 5000 रुपये दिये एसीबी ने लिपिक को धरदबोचा।इस अचानक घटना से अंचल कार्यालय सरैयाहाट में अफरातफरी मच गई।वहीं धुसखोर लिपिक की गिरफ्तारी से लोगों में काफी खुश देखी गई।
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
दुमका जिले के सरैयाहाट अंचल कार्यालय में एसीबी ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया
