रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
ओबरा प्रखंड के करसावा पंचायत के महथा गांव जुगेश ठाकुर के घर के समीप एक वर्षों से चापाकल खराब हो गया है । ठंडे के मौसम मे तो राहगीरों के चापाकल के तरफ ध्यान नही गया ,परंतु गर्मी के दिनों मे जब ग्रामीणों की प्यास लगी तो, चापाकल के तरफ ध्यान गया तो चापाकल कल खराब पाया गया । जिसकी जानकारी प्रमोद ठाकुर बिनोद ठाकुर मधेश ठाकुर समेत कई लोगों ने बताया कि,चापाकल वर्षों से खराब है । परंतु इसे चालू कराने को लेकर जनप्रतिनिधि उदासीन है । जिसके कारण यह चापाकल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है ।ग्रामीणों की माने तो इसकी सूचना सम्बन्धित पदाधिकारियों को दी गई है । परंतु इतनी गर्मी होने के बावजूद भी चापाकल को नही बनाया गया । ग्रामीण परेशान है। इन दिनों नहर मे पानी आने के बाद भी चापाकल चालू नही हुआ । जिसे यह प्रतीत होता है कि,चापाकल खराब है । इस सम्बन्ध मे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह यादव ने भी बताया कि, करसावा पंचायत कई ऐसे चापाकल है जिसमें पानी आना बंद हो गया है । ग्रामीणों की शिकायत पर इस सम्बन्ध मे पीएचडी विभाग को सूचना दी गई है। उसके बावजूद भी चापाकल नही बनाया गया है । वहीं दूसरी ओर रफीगंज प्रखंड के इटार पंचायत के इगुनाही मे भी नल जल सेवा बंद है । इस सम्बन्ध मे सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि,खराब पड़े चापाकल को बनाया जाएगा ,जहां पर जानकारी लेने के बाद कर्मी भेजकर शीघ्र मरम्मती कराई जाएगी एवम पीएचडी से नल जल को दुरुस्त कराया जाएगा।
चापाकल खराब होने से राहगीरों को हो रही है परेशानी संबंधित पदाधिकारियों से बंद चापाकल को ग्रामीणों ने की मांग
