नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध जारी, दो जिलों में धारा 144 लागू

मणिपुर के अधिकारियों ने नागरिकता विधेयक के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिमी जिलों में अनिश्चितकाल के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। नागरिकता विधेयक मंगलवार को राज्यसभा में रखा जा सकता है। मणिपुर की राजधानी इंफाल का कुछ हिस्सा इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिमी दोनों जिलों में आता है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों जिलों में सोमवार की रात सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दी गई हैं।…

Read More

नागरिकता संशोधन बिल आज होगा राज्यसभा में पेश

आज राज्यसभा में नागरिकता संसोधन बिल पेश किया जाएगा. ये बिल पिछले काफी दिनों से उत्तर- पूर्व राज्यों में भारी विरोध झेल रहा है. दरअसल इससे पहले ये बिल 8 जनवरी को लोकसभा में पास कराया गया था. जिसके बाद से इस बिल का काफी विरोध हो रहा है. बीजेपी शासित पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया है. सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ 30 मिनट तक चली मुलाकात में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू…

Read More

हर पहलू से गलत है नागरिकता संशोधन विधेयक: यशवंत सिन्हा

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक हर पहलू से ‘‘गलत’’ है। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में इस विधेयक के पारित होने के आसार नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा इसे उच्च सदन में पेश करने की ‘‘संभावना नहीं है।’’ ‘देश की दशा और आगे का रास्ता’ विषय पर यहां एक व्याख्यान माला में सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को ‘‘एक भी सीट नहीं दें।’’ गौरतलब है कि सिन्हा ने पिछले ही साल भाजपा छोड़ी…

Read More