Birsa Times

बखरी-खगड़िया मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत

बखरी-खगड़िया मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत

गौरव कुमार
बखरी, बेगूसराय संवाददाता।
बखरी-खगड़िया मुख्य मार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राटन पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी बिन्देश्वरी महतो के 55 वर्षीय पुत्र जयजय राम महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जयजय राम महतो घर से बाजार करने के लिए साइकिल से बखरी आए थे। बाजार का काम पूरा करने के बाद वह बखरी से खगड़िया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान डरहा स्थित पावर हाउस के समीप ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। आक्रोशित लोगों ने खगड़िया बखरी मुख्यपथ को जाम कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि ट्रक को जप्त कर लिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *