Birsa Times

जम्होर के शिशु मंदिर में फीस लूट! जून में जमा करने पर भी ₹100 जुर्माना

जम्होर के शिशु मंदिर में फीस लूट! जून में जमा करने पर भी ₹100 जुर्माना

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में मान कुमारी बद्रीनारायण सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों के फीस वसूली से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं,जो बच्चे जून माह की फीस जून माह में जमा भी कर देते हैं तो उन बच्चों से जून माह के फीस के साथ ₹100 अतिरिक्त लेट फाइन के साथ वसूली किया जाता है।अभिभावक इस संबंध में शिकायत भी करते हैं तो उनकी शिकायतों को अनसुना किया जाता है।विद्यालय की यह धाधली वर्षों से चल रही है। कभी विकास शूल्क के नाम पर, कभी बिजली बिल ,कभी अन्य शुल्क के नाम पर इस तरह का मामला प्रकाश में आया है। अभिभावकों ने प्रेस के माध्यम से सक्षम पदाधिकारी से मांग किया है कि इस विद्यालय की व्यापक जांच किया जाए एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने अभिभावकों को बुलाकर समस्या का निराकरण किया जाए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *