रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ/ थाना क्षेत्र के बरमा पंचायत अंतर्गत बिशुनपुर गांव निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामानंदन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र विनय पासवान के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विनय पासवान पटना में रहकर पार्सल गाड़ी चलाने का काम करता था। इसी कार्य से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह पटना से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके वाहन की किसी बड़े वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि विनय पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी और करीब 6 वर्ष का एक पुत्र छोड़ गया है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।शुक्रवार को मृतक का शव बिशुनपुर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
