बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में राजकमल में विश्व हिंदी दिवस संपन्न।

विश्व भर में बोली जाने वाली भाषा है हिंदी : सुमन्त कुमार मिश्रा

भाषाओं के बीच हिंदी की अलग पहचान : फुदान मुर्मू

गोमो।बैंक ऑफ़ इंडिया धनबाद द्वारा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में विश्व हिंदी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 100 भैयाओं ने भाग लिया। विश्व हिंदी दिवस पर बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि हिंदी भाषा विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। विश्व में लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं जिसमें 45 मिलियन लोग इसे अपनी प्रथम भाषा के रूप में बोलते हैं यह एक ऐसी भाषा है जो हमारी प्राचीन सभ्यता और पारंपरिक ज्ञान से हमें जोड़ती है। यह कहा जाए कि हिंदी भाषा सभी भाषाओं के लिए सेतु का काम करती है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी ।प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं विश्व के 20 देशों में हिंदी भाषा बोली, पढ़ी और लिखी जाती है, क्योंकि हिंदी सहज, सरल ,बोधगम्य एवं वैज्ञानिक भाषा है।बैंक ऑफ़ इंडिया धनबाद के मुख्य प्रबंधक फुदान मुर्मू ने कहा कि जीवन फूलों का सेज नहीं है यह काँटो एवं संघर्ष भरी चुनौती है। यह चुनौती भाषा के स्तर पर भी है और उसमें हिंदी ने अपनी पकड़ बनाई है।राजभाषा अधिकारी सुब्रतो बनर्जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद विदेश में जाकर हिंदी में व्याख्यान दिए और अपने उद्बोधन के द्वारा विदेशियों को आकर्षित किया। हिंदी न तो गवारों की भाषा है न ही अनपढ़ों की, यह पूरे विश्व में फैली प्रचलित भाषा है इसलिए आज सभी परीक्षाओं में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी प्रश्न पूछे जाते हैं इस संगोष्ठी में 23 भैया बहन वक्ता के रूप में शामिल हुए। जिसमें प्रथम पुरस्कार छवि अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार अंशिका कंठ एवं तृतीय पुरस्कार पुष्पहास मिश्रा को प्राप्त हुआ इस गोष्ठी में प्रेम वर्मा, सौरभ कुमार, आदर्श कुमार, पुष्पहास मिश्रा, प्रतीक शुक्ला ,अमन कुमार ,सूर्यांश गुप्ता, प्रिंस कुमार, अक्षत कुमार ,विवेक मांझी ,मयंक कुमार, उज्जवल कुमार ,यशराज, सन्निधि प्रिया, छवि अग्रवाल ,वर्षा, हिमांशी आडवाणी, श्रेष्ठा कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, सानवी पटेल, अनु कुमारी, अंशिका कांठ, प्रिया अग्रवाल ने भाग लिया ।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उपप्राचार्य मनोज कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य प्रबंधक फुदान मुर्मू ,राजभाषा अधिकारी सुब्रतो बनर्जी ,प्रभारी कमलनयन ,शिक्षिका सीमा सिंह, अर्चना कुमारी ,ओमप्रकाश पांडे उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment