झाड़–फूंक के चक्कर में महिला की हुई मौत हुई

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह 

औरंगाबाद/ हसपुरा थाना क्षेत्र के ईटवां गांव में बुधवार की रात घर में सोयी हुई महिला को विषैले सांप ने काट दिया जिससे महिला की मौत हो गई। मृतक मृत्युंजय कुमार की 20 वर्षीय पत्नी सुनीता कुमारी है। बताया जाता है कि महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने गांव में ही झाड़-फुंक के लिए ले गए। ओझा गुणियों ने घंटों झाड़ फुंक किया लेकिन ठीक नही रहने पर दूसरे गांव के ओझा गुणि के पास ले गए। वहाँ भी झाड़ फूक किया गया लेकिन सुनीता कुमारी को नहीं बचा सका।

थक–हार कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी जैसे ही घर में स्वजनों को मिली कोहराम मच गया। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना चाहिए था। विषैला जीव जंतु काटने पर इलाज से चिकित्सकों ने जान बचाया है। प्रमुख श्रीनिवास सिंह, मुखिया राकेश कुमार, सरपंच राजकुमार पासवान ने घटना को दुखद बताया और दुःख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Related posts

Leave a Comment