नफरत के बाजार में हमे प्रेम की दुकान चलानी है – संतोष सिंह

भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है – सीता राणा

धनबाद। धनबाद के बेलगाडिया कॉलोनी मार्केट में बलियापुर प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटि का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन सुनीता निषाद के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बतौर अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुईं।कार्यक्रम की सुरूवात भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा की 123 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष सिंह ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की की 123 वी पुण्यतिथि पर हम ऐसे स्वतंत्रता सेनानी को याद कर रहे जो अंग्रेजो के बंदूक के सामने तीर कमान लेकर खड़े हो गए थे और आज़ादी की लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभाई। वर्तमान दौर में भी हम एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जहां हमे नफरत की बाजार में प्रेम की दुकान खोलनी है। भाजपा सरकार ने ऐसी स्थिति बना दी है। जिसमे हिन्दू मुसलमान को लड़ाया जा रहा है। एक दूसरे के प्रति नफरत फैलाई जा रही है और इसके साथ हिन्दू भाई को हिन्दू से भी नफरत सिखाया जा रहा है। हमे इस स्थिति से लड़ना है और भाजपा की नफरत के सामने कांग्रेस का प्रेम शांति व भाईचारा का संदेश देना है।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने महिला कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर महिला कांग्रेस में स्वागत किया।सीता राणा ने आने संबोधन में कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस कर कांग्रेस का परचम लहराना है। भाजपा का 9 साल का विनाशकारी योजना को एक एक व्यक्ति तकनले जाना है और कांग्रेस की विकासशील जनहितकारी विचारधारा से जोड़ना है। हमे एक एक व्यक्ति को जागरूक करना है और मोदी सरकार की विफलता को बताते हुए कांग्रेस का संदेश पहुंचाना है जिसको लेकर राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की। आगामी 2024 की चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है। मौके पर गीता सिंह झरिया प्रखंड अध्यक्ष, पूनम देवी धनबाद नगर अध्यक्ष, रूबी खातून, हेमन्ती देवी, प्रतिमा पांडेय, कुसमी देवी, सुनीता देवी, मुस्कान सिंह, गीता देवी, रामपति देवी, सुशीला देवी, अनिता देवी, इंदु देवी, फुलवा देवी, मुन्नी देवी, मालती देवी, चंम्पा देवी, बबीता देवी, बेबी देवी, रीना देवी, पूनम देवी, राधा देवी, चमेली देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थी।

Related posts

Leave a Comment