कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला, मुंबई उत्तरी सीट से चुनाव लड़ने की संभावना

(एजेंसी), अ‎भिनेत्री से राजनेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, प्रियंका चतपर्वेदी जैसै ‎दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। उर्मिला ने इस मौके पर कहा कि वो राहुल गांधी से काफी प्रभावित हैं। रंगीला, जुदाई, दौड़, लज्जा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवु़ड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने औपचा‎रिक रुप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 45 साल की उर्मिला फिलहाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें मुंबई के मुंबई उत्तरी सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

उर्मिला ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, प्रियंका चतुर्वेदी जैसै दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। उर्मिला ने इस मौके पर कहा कि वो राहुल गांधी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल जी के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उर्मिला ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि मैं राजनीति में सक्रिय हो रही हूं। उर्मिला ने कहा कि वो माहात्मा गांधी, पंडित नेहरु और सरदार पटेल से प्रभावित है।

Related posts

Leave a Comment