गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए।मिलन समारोह में मालकेरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विमला रानी गुड़िया ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाली सामाजिक कार्यकर्ता विमला रानी गुड़िया को बधाई दी और कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला,युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता जदयू पार्टी में जुड़ रहे हैं। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू पुरे प्रदेश में मजबूती के साथ दिखेंगी। इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जदयू जिला महासचिव इंदल सिंह,महेंद्र दास, भुनेश्वर रविदास,सुभाष सिंह, घनश्याम ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
एनडीए प्रत्याशी सी. पी. चौधरी एक मात्र विकल्प है : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा विभिन्न गांव का दौरा किया गया. करमाटाड़,भंवरदाहा तथा साहूबहियार में पंचायत... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला एवं कई युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ली जदयू की सदस्यता।
गोमो। 03 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने जदयू की सदस्यता ली।
गोमो। 2 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का...