मोटरसाइकिल दुर्घटना में चाचा भतीजा घायल

— घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया

 संवाददाता बड़कागांव

बडकागांव। बड़कागांव से हजारीबाग जाने के क्रम में बड़कागांव मुख्य सड़क के  चांदनी चौक पुल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण दुर्घटना हो गया।जिससे मोटरसाइकिल सवार अब्दुल सत्तार उर्फ ननका पिता स्वर्गीय अब्दुल मजीद  एंव मोहम्मद सद्दाम हुसैन पिता मजहर हुसैन दोनों ग्राम महुदी ढीपाटोली  निवासी घायल हो गए। रिश्ते में दोनों चाचा भतीजा है।दोनों घायलों को  सुरेंद्र बांडो के सहयोग से हजारीबाग सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। घायलों के परिजनों से बात करने पर पता चला कि  दोनों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment