तोपचांची प्रखंड को जल्द सुखा ग्रसित घोषित करें राज्य सरकार — सदानंद महतो ।

तोपचांची प्रखंड को जल्द सुखा ग्रसित घोषित करें राज्य सरकार — सदानंद महतो ।

गोमो।
तोपचांची प्रखंड अंतर्गत दुमदुमी पंचायत के कर्माटांड़ गांव में प्राथमिक विद्यालय कर्माटांड़ प्रांगण में एक बैठक महिलाओं तथा ग्रामीणों के बीच की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सुनीता कुमारी संचालन लखन महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन सेवाराम महतो ने किया। इस बैठक में खास तौर से महिला स्वयं सहायता समूह को स्वरोजगार से जोड़ने तथा महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इस दौरान किसान नेता सदानंद महतो ने कहा कि तोपचांची प्रखंड को जल्द सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करे राज्य सरकार महिलाएं जब स्वरोजगार से जुड़ेगी तभी महिला सशक्तिकरण पर बल मिलेगा। जल दो या जेल दो मुहिम कर्माटांड़ पहुंचा महिलाएं अब जनआंदोलन करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश मंडल, रखाल धीवर ,सुनीता कुमारी ,सुनीता देवी, मीना देवी, विमला देवी ,उषा देवी शोभा देवी ,गीता देवी, जली देवी, चंपा देवी, सुलोचना देवी,शांति देवी ,रोमा देवी ,रेखा देवी आदि ग्रामीण महिला मौजूद थी।

Related posts

Leave a Comment