टीवी चैनलों के एग्जिट पोल को बकवास बताया: कांग्रेस

Told to exit channels of TV channels as rubbish: Congress

News Agency : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि कुछ निजी टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के अनुमान ने भारतीय जनता पार्टी को चार और दिन उत्सव मनाने का मौका दिया है, लेकिन इस एग्जिट पोल के अनुमान के विपरीत झारखंड समेत देशभर में कांग्रेस को अच्छी सफलता मिलेगी। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने एग्जिट पोल के अनुमान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि वर्ष 2004 ,2009 और 2014 समेत कई उदाहरण है, जब एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि हम सभी को twenty three मई 2019 का इंतजार करना होगा, जब चुनाव परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आदेश के बाद दश में कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस दावे को भी पूरी तरह से निराधार बताया, जिसमें श्री दास द्वारा झारखंड में fourteen में से thirteen लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय होने और राजमहल लोकसभा में भी कम मत से ही, लेकिन भाजपा की जीत का दावा किया गया था।  

श्री शाहदेव ने कहा कि 2014 में भाजपा ने राज्य में fourteen में से twelve सीटें जीती थी, लेकिन झारखंड का चुनाव परिणाम चैंकाने वाला होगा। इस बार के लोकसभा चुनाव कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन के उम्मीदवारों को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों भाजपा-आजसू प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान जनता ने खरी-खोटी सुनायी, जबकि झारखंड की जनता राज्य सरकार के कामकाज से भी खासी नाराज है और इसका खामियाजा भी एनडीए उम्मीदवारों को भुगतना पड़ा है।  

उन्होंने कहा कि देश की कुछ स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसियों का भी एग्जिट पोल आया है, लेकिन एक साजिश के तहत ऐसे एग्जिट पोल के प्रचार-प्रसार को रोकने की कोशिश की गयी है, लेकिन यह तय है कि twenty three मई को चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार जाने वाली है।

Related posts

Leave a Comment