उत्खनन के दौरान मलबा गिरने से तीन महिलाओं की मौत

संजय सिन्हा,
धनबाद: निरसा के भागाबांध गांव स्थित बराकर नदी किनारे (सफेद) मिट्टी काटने के दौरान रविवार की दोपहर करीब डेढ बजे अचानक मलवा गिर पड़ा। मलवा गिरने से पांच महिलाएं घायल हो गयी। जिसमें तीन महिलाओं की दब जाने से मौत हो गयी। जबकि दो महिलाएं घायल हो गयी। एक मृतका महिला का पहचान केंदुआटांड़, पूर्वी टुंडी निवासी के रूप में किया गया। जबकि एक महिला घायल भी केंदुआटांड़ पूर्वी टुंडी निवासी है। जबकि दो मृतका का पहचान नहीं हो पाया है।

संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि बरवा कोचाकुली गोविंदपुर का निवासी थी। घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन लगवाकर मलवा हटाया। मलवा हटाने के बाद तीन महिलाओं का शव निकाला गया। जिसे 108 एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया। वहीं जेसीबी मशीन से सुरंग को भर दिया गया।

घायल महिला की घटना की जुबानी:

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ निवासी महिला मैना हांसदा ने बताया कि केंदुआटांड अपने गांव से पांच महिलाएं भागाबांध गांव के समीप बराकर नदी किनारे मिट्टी काट कर घर ले जाने आए थे। इस मिट्टी से घर का रंगाई करते है। मैना हांसदा ने बताया कि मैं, रानी हांसदा, गीता हांसदा, सरस्वती हांसदा एवं युवती बाहमुनी बेसरा के साथ सुबह 11 बजे पहुंचे थे। इन महिलाओं ने बताया कि रविवार को करीब एक सौ से डेढ सौ महिलांए सुरंग में घुस कर मिट्टी काट रही थी। इसी दौरान अचानक उपर से मलवा गिर पड़ा। जिससे महिलाओं में अफरा-तफरी मच गया। मैना हांसदा को हल्की चोटें आयी। इनके साथ केंदुआटांड से आए महिलाओं ने उनको बाहर निकाला। जबकि एक पानी हेम्ब्रम नामक महिला को घायल अवस्था में निकाला।

बताया जाता है कि यह घायल महिला बरवा कोचाकुली गोविंदपुर निवासी बताया जाता है। घटना से भयभीत होकर सभी महिलाएं भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण हपुंचने लगे। लोगो की भीड जुट गयी। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर मलवा को हटाया। तब तीन दबे महिलाओं का शव निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी टुंडी के पंचायत समिति सदस्य मोहन हांसदा एंव वार्ड सदस्य देवानंद हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होने मृतका बाहमुनी बेसरा का शव पहचान किया।

Related posts

Leave a Comment