साजिश के तहत हत्या कर फांसी लगा देने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

साजिश के तहत हत्या कर फांसी लगा देने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

मसलिया (दुमका)

टोंगरा थाना पुलिस ने बुधवार को साजिश के तहत हत्या कर फांसी लगा देने की मामला को लेकर तीन आरोपी भारत मुर्मू, बसैनि किस्कु एवं मिहिर मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में थाना से मिली जानकारी के अनुसार टोंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गाथोल गांव की मृतक उर्मिला मरांडी उम्र 18 वर्ष की शादी 6 माह पूर्व दतियारपुर गांव जजटोला निवासी मिहिर मुर्मू के साथ हुआ था। उर्मिला मुर्मू को उसके पति मिहिर मुर्मू, सास बसैनि किस्कु एवं ससुर भरत मुर्मू ने बराबर दहेज के रूप में रुपये की मांग करता था। उर्मिला के पिता गरीब होने के कारण रुपये नही दे पाया। जिससे उपरोक्त तीनो सम्मिलित रूप से हत्या कर आत्महत्या का रूप देते हुए घर के पीछे एक पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर टांग दिया था। टोंगरा थाना पुलिस यूडी केश दर्ज कर लिया था। मृतक की पिता गंगाधर मरांडी के लिखित शिकायत दर्ज किए जाने पर छानबीन के दौरान करने के दौरान पूछताछ में हत्या की मामला सामने आने पर पुलिस ने उपरोक्त तीनो आरोपी को जेल भेज दिया।

Related posts

Leave a Comment