पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर होगा विरोध प्रदर्शन: टुंडी विधायक

गोमो। झारखंड मुक्ति मोर्चा तोपचांची प्रखंड समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार के निर्देश पर बिना किसी सबूत के फंसा कर जेल भेजे जाने के विरोध में आगामी 12 फरवरी को तोपचांची प्रखंड मुख्यालय में जुलूस निकाल कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज तोपचांची हटिया मैदान में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी के लोकप्रिय विधायक माननीय मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित हुए।उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ईडी ने जिस प्रकार से एक मुख्यमंत्री पद पर बैठे आदिवासी व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा वह झारखंडी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने इस विरोध मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शामिल होने की अपील की।इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, उपाध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट,अर्जुन रजवार,कृष्ण किशोर मेहता, दिनेश महतो, सोहन महतो, आनंद केवट, शहाबुद्दीन अंसारी, मोती महतो, केदारनाथ महतो, बालकृष्ण रजवार मदन महतो, विश्वनाथ महतो, बानेश्वर महतो, सुरेंद्र प्रसाद, मथुरा प्रसाद महतो, देवानंद महतो, सुरेश महतो, खुर्शीद जहां, हरिचरण निराला, प्रदीप तिवारी, शिबू मंडल, पूरन महतो, छोटन दास,मूलचंद महतो, मिथुन तिवारी, उमेश महतो, हफीजुद्दीन अंसारी, महावीर महतो,आजाद हुसैन,रूपेश रवानी, महेंद्र बास्के, शंकर राय सुरेश टूरी मानस राम महतो शंकर रजक, कुलदीप प्रमाणिक, दीपक कुमार महतो मूलचंद महतो प्रयाग तुरी, हेमलाल मुर्मू, टालेश्वर महतो,अभय कुमार मुर्मू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment