अखिल भारतीय किसान सभा तोपचांची अंचल कार्यालय में मजदूर किसान संघर्ष समिति का कन्वेंशन हुआ।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रामा कुंडा गांव में अखिल भारतीय किसान सभा तोपचांची अंचल कमिटी के कार्यालय में मजदूर किसान संघर्ष समिति का कन्वेंशन हुआ। जिसमें सीटू के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र प्रसाद राजा एवं बिहार कोलवरी कामगार यूनियन के केंद्रीय नेता कॉमरेड मानस चटर्जी किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड परशुराम महतो तथा धनबाद जिला जनवादी आंदोलन के नेता डॉक्टर मनेंद्र सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे।

सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड राजेंद्र रजा ने मोदी को अबतक का सबसे झूठा तथा मजदूर किसान को धोखा देने वाला प्रधान मंत्री बताया। सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मनेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कॉरपोरेट के पैसे के दम पर आई है। तथा देश की समस्त पूंजी उनके हवाले कर रही है। तथा मजदूर किसान संविधान और देश की गंगा जमुनी संस्कृति को तबाह और बर्बाद करने पर आमादा है।

अपने संबोधन में कॉमरेड परशुराम महतो ने कहा कि इस सरकार को इतना गुरुर है कि सदन में विपक्ष की बात को सुनता ही नही। जनता की बात तो छोड़ दीजिए। यह जन विरोधी ताना शाही सरकार है। यह जो सरकार है पूंजी पतियों की सरकार है। यह सरकार गरीब किसान मजदूर विरोधियों की सरकार है। ऐसे सरकार के प्रति सचेत होने की जरूरत है।

सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संविधान और देश बचाने का संकल्प के साथ संघर्ष का आह्वान भी किया गया। और 28 मार्च को धनबाद रैली एवं 25 मार्च को दिल्ली रैली में व्यापक गोलबंदी के साथ भागीदारी की अपील की अपील की गई। सभा के अंत में त्रिपुरा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रस्ताव लिया गया। सेमिनार की अध्यक्षता हुबलाल सिंह व संचालन बैजनाथ महतो ने किया।मौके पर मुमताज आलम, काली चरण, धरपती डोम, शिवन महतो, निमाई रजक, रेवत लाल महतो, योगेश महतो, कुंती देवी पूर्व मुखिया, खुलो देवी, मेनकी देवी, लता देवी, हरेंद्र महतो, रोहित कुमार, तारकेश्वर गोस्वामी, विश्वनाथ कुम्हार, चीनवास कर्मकार सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment