जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तापिन साउथ 45 में टेकलाल महतो स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट की हूई शुरूआत

हजारीबाग। गुरुवार को हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखण्ड अंतर्गत बहेरा पंचायत स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तापिन साउथ 45 में झारखण्ड के जन नायक योद्धा पूर्व सांसद पूर्व विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत की गई। इस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभ उदघाटन इस कार्यक्रम के उदघाटन कर्ता विस्थापित/प्राभावित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ने दीप प्रज्वलित जला कर बॉल को किक मारकर उदघाटन किया।

इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल हुई है। मौके पर उपस्थित विस्थापित/प्रभावित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ने खिलाड़ियों को जीत और तरक्की की शुभकामनाएं दी। कहा कि सफलता के लिए खेल के प्रति समर्पण जरूरी है। आज प्रतियोगिता के दौर में सफलता के लिए निपुणता का बड़ा महत्त्व है।

नियमित अभ्यास से विकसित होती है। खेल ही नहीं दूसरे क्षेत्रों में भी सफलता हासिल करने को ले हर स्तर की तैयारी करने में जुटे रहने की जरूरत पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह उपस्थित हुए। संयुक्त रूप से उपस्थित चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक मौके पर उपस्थित भाजपा विधायक प्रतिनिधि कौलेश्वर महतो,भाजपा विधायक प्रतिनिधि आरीफ अंसारी,पूर्व जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार रोशनी देवी,चरही पंचायत समिति सदस्य आशा राय,मीडिया प्रभारी अमित रॉय,भाजपा नेता प्रमोद सिंह,गोपाल महतो,लतीफ अंसारी,गुलजार अंसारी,ओम प्रकाश गिरी, ललन प्रसाद,पंकज कुमार,नन्द किशोर,बिरजू राम,भीम सेम टुड्डू,बिरसा टुड्डू,रवि मुंडा,असोक तुरी,सुरेन्द्र सिंह,दीपक महतो, जगजीवन महतो, अक्षय कुमार महतो, सनोज कुमार महतो,किशोर कुमार महतो, समोद कुमार महतो,अनिल कुमार महतो,चेतलाल कुमार महतो,नकुल कुमार महतो,दीपक कुमार महतो,पवन कुमार महतो,कारण कुमार महतो, अभिसेक कुमार महतो,नरेश कुमार महतो, विनय कुमार महतो, यमना कुमार महतो, राजेश कुमार महतो,विकाश कुमार महतो,सहित सैकड़ों की संख्या में चुरचू प्रखण्ड के जनप्रतिनिधि एवं विस्थापित /प्रभावित संघर्ष मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।।

Related posts

Leave a Comment