पुलवामा: हमले के बाद कांग्रेस सकते में, बीजेपी जोश में क्यों?

ग्यारह फ़रवरी को कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं, राहुल गांधी हाथ में खिलौना लड़ाकू विमान लेकर जनता को मुद्दे की याद दिला रहे थे, कुछ लोग कह रहे थे कि ‘हवा बदल रही है, बीजेपी दबाव में दिख रही है’. इसके तीन दिन बाद 14 फ़रवरी को पुलवामा के हमले से पूरा देश सकते में आ गया, प्रियंका गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस यह कहते हुए रद्द कर दी कि ‘ऐसे मौक़े पर राजनीति की बात करना ठीक नहीं है.’ हमले के…

Read More

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने शामली पहुंचे प्रियंका व राहुल

पुलवामा आतंकी हमले के बाद शहीद जवानों का अंतिम संस्कार हो चुका है. अब आप-पास के लोग शहीद के परिवार का दुख बांटने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं. इस कड़ी में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी शहीद CRPF जवान अमित कुमार कोरी और प्रदीप कुमार प्रजापति के घर श्रद्धांजलि देने शामली पहुंचे. कांग्रेस नेताओं ने यहां शहीद की याद में आयोजित शोकसभा को संबोधित भी किया. इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने खुद भी ऐसा ही कुछ देखा है,…

Read More

प्रियंका गांधी आईं एक्शन मोड में

कांग्रेस में महासचिव पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी एक्शन मोड में हैं. यूपी में रोड शो और फिर मैराथन मीटिंग के जरिए जमीनी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद वह अब जनसभा करने जा रहीं हैं. उनकी पहली जनसभा गुजरात में  भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 28 फरवरी को होगी. माना जा रहा है कि जनसभा में उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह होंगे. क्योंकि मोदी और शाह का गुजरात गृहराज्य है.अडालज के त्रिमंदिर मैदान में यह महारैली कांग्रेस…

Read More

प्रियंका बोलीं, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

पिछले दिनों ‘मिशन यूपी’ से लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करने वाली प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के सियासी माहौल का बारीकी से जायजा ले रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से जुड़े पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो टूक कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब सवा…

Read More

बसपा-सपा गठबंधन में कांग्रेस की उम्मीदें अब भी जिंदा?

उत्तर प्रदेश की सियासत में बसपा-सपा गठबंधन में अब भी कांग्रेस की उम्मीदें जिंदा हैं. उत्तर प्रदेश की सियासत में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस के जगह पाने की उम्मीद जगा दी है. सूत्रों से जानकारी की मानें कांग्रेस समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के संपर्क में है और प्रियंका गांधी कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने और ज्यादा से ज्यादा सीटों हासिल करने के मुद्दे पर अखिलेश यादव…

Read More

कांग्रेस को खड़ा करने में बहुत मेहनत कर रही है प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी से कांग्रेस के राजनीतिक विरोधी क्यों डरते हैं? ऐसा क्या है प्रियंका में जो उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करता है? धुर विरोधी बीजेपी हो या फिर विपक्ष के बीच भी सम्भावित सहयोगी- सबके लिए प्रियंका इतनी अहम क्यों हो गयी हैं? इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए कुछ बातों पर गौर करना होगा। ताजा तरीन उदाहरण है प्रियंका का लगातार 16 घंटे तक रात भर जागते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करना। इससे पहले दिन भर चले रोड शो के बाद अगली सुबह पति रॉबर्ट…

Read More

पुरानी पेंशन स्कीम बहाली का प्रियंका ने किया वादा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के मुद्दे को अगले लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया। अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति की समीक्षा में जुटी प्रियंका ने नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने ‘भाषा’ को बताया कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव को पुरानी पेंशन बहाल करने सम्बन्धी मांगों से अवगत…

Read More

यूपी में विरोधियों को चित करने के लिए जातीय समीकरण पर कांग्रेस की नजर

तो क्या उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जमीन पर अपने पांव मजबूती से जमाने के लिए कांग्रेस की नजर भी जातीय समीकरणों पर है? ये सवाल इसलिए क्योंकि इन दिनों लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित कांग्रेस के दफ्तर पर प्रियंका गांधी वाड्रा और बाकी नेताओं से मिलने वालों का जमावड़ा लगा है। लेकिन इन नेताओं से मिलने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में थमाया जा रहा है एक फॉर्म।  इस फॉर्म में उनसे तमाम जानकारियां मांगी जा रही हैं। शुरुआत किसी भी दूसरे फॉर्म की तरह नाम और तस्वीर के…

Read More

प्रियंका गांधी की कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक सुबह 5.15 बजे तक

मिशन उत्तर प्रदेश पर निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल दोपहर जयपुर से लौटने के बाद लखनऊ में बैठकों का दौर शुरू किया, जो आज सुबह करीब पांच बजे तक चला. मुलाकातों का दौर करीब 15 घंटे तक चला. उन्होंने लगभग 12 लोकसभा सीट के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की. मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि यूपी के संसदीय इलाकों को बहुत कुछ सुनने को मिल रहा है, संगठन कैसे मजबूत होगा ये देखना है. प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की लगातार…

Read More

प्रियंका गांधी को मिली पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के गढ़ जीतने की चुनौती

आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी के क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर को जीतने की चुनौती मिली है. उन्हें कांग्रेस ने यूपी की 41 सीटों का जिम्मा सौंपा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए नियुक्त दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सीटों की संख्यावार जिम्मेदारी सौंप दी. पार्टी ने महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका को उत्तर प्रदेश की कुल 41 लोकसभा सीटों…

Read More