सांसद बनने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की आय घट गई है। इस दौरान उनकी पत्नी पुनिता की आय में वृद्धि हुई है। पत्नी जानी मानी महिला उद्यमी है। हालांकि, दोनों पति-पत्नी की चल-अचल संपत्ति सौ करोड़ की है। जयंत हजारीबाग से सांसद हैं। फिर इसी लोस क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।जयंत सिन्हा ने 10 अप्रैल नामांकन पत्र दाखिल किया है। पर्चे के साथ दाखिल शपथ पत्र में इस आशय की जानकारी दी गई है। दाखिल शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2013-14 में उनके द्वारा…
Read MoreTag: Loksabha Election 2019
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज
लोकतंत्र के महापर्व में पहले चरण का मतदान गुरुवार को है। हम आपको बता रहे हैं पहले चरण की 91 सीटों के नाम और प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार। पहला चरण- 11 अप्रैल, 2019 (20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान) उत्तर प्रदेश- 8 सीटें सहारनपुर पार्टी का नाम उम्मीदवार भाजपा राघव लखनपाल कांग्रेस इमरान मसूद सपा-बसपा-रालोद हाजी फजलुर रहमान कैराना पार्टी का नाम उम्मीदवार भाजपा प्रदीप चौधरी कांग्रेस हरेंदर मलिक सपा-बसपा-रालोद तबस्सुम हसन बिजनौर पार्टी का नाम उम्मीदवार भाजपा कुंवर भारतेंद्र सिंह कांग्रेस नसीमुद्दीन सिद्दिकी सपा-बसपा-रालोद…
Read More1977 के बाद पहली बार लालू यादव चुनावी घमासान से हैं दूर
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से लालू यादव को बहुत बड़ा झटका लगा है। चारा घोटाले में सजा के चलते वह इस बार के महत्वपूर्ण चुनाव प्रचार भी नहीं कर सके। इस बीच आज लालू ने पत्र लिखकर मतदाताओं से वोटिंग की अपील भी की। 1977 के बाद ऐसा पहला बार होगा जब लालू यादव चुनाव प्रचार से दूर हैं। लालू के चुनाव प्रचार में न उतरने से वो पुराना…
Read Moreबिहार में बड़े दलों के लिए चुनौती बने ये उम्मीदवार
बिहार की 40 में से कम से कम सात संसदीय सीटों पर निर्दलीय या छोटे दलों के उम्मीदवार मुकाबले का तीसरा कोण बना रहे हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। उधर, सुपौल में महागठबंघन के उम्मीदवार के खिलाफ राजद ही खुलकर खड़ा दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेता बागी बने थे। अशोक अग्रवाल ने कटिहार से नाम वापस ले लिया। जबकि, प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी बांका से चुनाव लड़ रही हैं। वे मुकाबले में हैं भी। पार्टी ने उन्हें निकाल दिया…
Read Moreकन्हैया ने भरा नामांकन का पर्चा, चुनावी सभा में हुई ओलावृष्टि
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की ‘हॉट सीट’ बनी बेगूसराय पर सबकी नजरें टिकी हैं। पहली बार चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमाने आए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीवार कन्हैया कुमार ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। बेगूसराय में हो रही तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच ही कन्हैया कुमार अपना नामांकन करने पहुंचे। आज सुबह जीरोमाइल से कन्हैया कुमार का काफिला नामांकन के लिए बेगूसराय की ओर रवाना हुआ। उनके काफिले में काफी संख्या में लोग…
Read Moreदक्षिण भारत में मोदी बहुत पीछे: आंध्र प्रदेश में मोदी का नाम लेने वाला कोई नहीं
एक समाचार चैनल के सर्वे के अनुसार, देश के दक्षिणी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता माइनस में है. केरल में स्थित सबसे खराब है जहां उनका स्कोर कार्ड माइनस 44 प्रतिशत दर्ज किया गया है. यहां जितने लोगों से राय ली गई उनमें 28 फीसदी संतुष्ट दिखे तो 72 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति अंसतुष्टि जताई. इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है जहां प्रधानमंत्री का एनएसआई माइनस 36 फीसदी है. यहां प्रधानमंत्री के काम से 32 फीसदी लोग संतुष्ट और 68 फीसदी असंतुष्ट पाए गए. तेलंगाना में…
Read Moreमेघालय में अकेले जूझ रही है बीजेपी
“हम एक धर्मनिरपेक्ष देश के नागरिक हैं और किसी भी राजनीतिक पार्टी को अपनी राजनीति करने से पहले इस बात का ध्यान रखना होगा. मेघालय के जनजातीय लोग सैकड़ों सालों से इस तरह का खान-पान करते आ रहे हैं. यह हमारी रिवाज के अनुसार है. कोई भी पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए गोमांस पर प्रतिबंध लगाने की बात कैसे कर सकती है?” शिलॉन्ग शहर में रहने वाली अमांदा बसाइयवमोइट अपनी नाराज़गी कुछ इस कदर व्यक्त करती हैं. दरअसल, अमांदा पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की राजनीति करने के तरीके पर…
Read Moreबिहार में सलाखों के पीछे से चुनाव कंट्रोल कर रहे पांच धुरंधर
जिन्हें सत्ता का चस्का लगा हो, वे चुनावी सियासत से भला दूर कैसे रह सकते हैं! उनकी बदकिस्मती कहिए कि वे अभी जेल में हैं, लेकिन अपनी पहुंच-पकड़ से भरसक कोशिश कर रहे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित ऐसे पांच धुरंधर हैं। लालू तो आज भी राजद के लिए रिंग मास्टर की भूमिका में हैं। महागठबंधन की सारी रणनीति उनके इर्द-गिर्द घूम रही है। कैद में होते हुए सिंबल बांट रहे हैं। इत्तफाक यह कि लालू के तीन सिपहसालार भी अभी जेल में हैं। उनमें दो (शहाबुद्दीन और राजबल्लभ) की बीवी और एक…
Read Moreधनबाद में कीर्ति और पीएन सिंह के बीच मुकाबला
पूर्व क्रिकेटर कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद धनबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। सोमवार की शाम दिल्ली में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। कीर्ति इस बार धनबाद से हैट्रिक बनाने के ख्वाहिशमंद भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह के सामने चुनाव मैदान में रहेंगे। दिल्ली के गोल मार्केट से विधायक और बिहार के दरभंगा से तीन बार सांसद रहे आजाद क्रिकेट की तरह राजनीति में भी हरफनमौला की छवि बना चुके हैं। अपने जमाने में धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर कीर्ति वरिष्ठ भाजपाई अरुण जेटली पर सीधा हमला करने के कारण चर्चित रहे। और…
Read Moreधनबाद से कीर्ति, खूंटी से कालीचरण कांग्रेस प्रत्याशी
धनबाद से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद और खूंटी से कालीचरण मुंडा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी. अब तक हजारीबाग के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है. उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद पहली बार झारखंड से चुनाव लड़ेंगे. बिहार में कीर्ति आजाद को जगह नहीं मिलने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने धनबाद से उतारा है. उधर खूंटी में कालीचरण मुंडा पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं. इन…
Read More