पिता बढ़ई मिस्त्री का काम, बेटा बना मैट्रिक टॉपर

शिक्षा प्रतिनिधि द्वारा जमशेदपुर. झारखंड बोर्ड के दसवीं के नतीजों में गुदड़ी के लाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. लौह नगरी के नाम से विख्यात टाटानगर (जमशेदपुर) के बिष्टुपुर रामकृष्ण मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र अभिजीत शर्मा ने मैट्रिक की परीक्षा में झारखंड टॉपर आ कर जिला ही नहीं बल्कि राज्य का नाम रौशन किया है. दरअसल जेएसी द्वारा जारी नतीजों के अनुसार झारखंड बोर्ड की 10वीं के नतीजों में कुल 6 बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया है. टॉपर्स लिस्ट में अभिजीत शर्मा, जमशेदपुर निवासी, तनु कुमारी,…

Read More

जमशेदपुर में 40वीं एनटीपीसी वरिष्ठ राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता की हुई शुरूआत 

खेल संवाददाता द्वारा जमशेदपुर : 1 अक्टूबर को टाटा तीरंदाज़ी अकादमी, जमशेदपुर, झारखण्ड में 40वीं एनटीपीसी वरिष्ठ तीरंदाज़ी प्रतियोगिता (इंडियन राउण्ड, कम्पाउण्ड एवं रीकर्व चैम्पियनशिप- पुरूष एवं महिला) की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर 2021 को होगा। टाटा तीरंदाज़ी अकादमी की स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। श्री अर्जुन मुंडा, अध्यक्ष, भारतीय तीरंदाज़ी संगठन एवं केन्द्रीय आदिवासी मंत्री, भारत सरकार और झारखण्ड तीरंदाज़ी संगठन के अध्यक्ष ने 2 अक्टूबर 2021 को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान श्री पार्थ मजूमदार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन), एनटीपीसी भी उपस्थित थे। श्री अर्जुन मुंडा ने एएआई के आधिकारिक साझेदार एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया और भारत में तीरंदाज़ी संगठन की गतिविधियों में योगदान एवं सहयोग के लिए देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी को धन्यवाद दिया।यह प्रतियोगिता देश भर के राज्यों, केन्द्र एव निजी स्वामित्व के तीरंदाज़ी केन्द्रों/ अकादमियों में अभ्यास करने वाले उभरते प्रतिभाशाली तीरंदाज़ों को एक मंच प्रदान करेगी, जिन्हें तकरीबन ढाई साल के बाद अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा।  40 राज्यों एवं खेल नियन्त्रण/ संवर्धन बोर्ड से 950 से अधिक तीरंदाज़ एवं टीम अधिकारी पहले से इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। एनटीपीसी ने फेडरेशन (एएआई) के साथ साझेदारी में बेहतर और निरंतर प्रशिक्षण, सलाह आदि के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके तीरंदाजों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की दिशा में…

Read More