चूहा पकड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत

चूहा पकड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत गिरिडीह। गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरीठाकुर बगीचा गांव में पिता-पुत्र की मौत वज्रपात से हो गयी। जबकि तीसरा शख्स तालेश्वर महतो गंभीर रूप से जख्मी है घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे के करीब की है। जानकारी के अनुसार निमियाघाट थाना क्षेत्र के सिमरबेटा गांव निवासी सोनू मुर्मु अपने बेटे रवि मुर्मु समेत पांच लोगों के साथ चूहा पकड़ने शनिवार को बगोदर के माहुरीठाकुर बगीचा गांव पहुंचे थे। जो गांव के अलग-अलग हिस्सों में चूहा पकड़ रहे…

Read More

उसरी नदी में तैरता मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

उसरी नदी में तैरता मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त गिरिडीह। शहर के पुराना उसरी नदी में शुक्रवार की देर शाम एक महिला का शव नदी में तैरता हुआ मिला। देर शाम शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने जब नदी में पत्थर के बीच महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने सिहोडीह के स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पल भर में ही काफी संख्या में लोग पहुंचे, और शव को पहचानने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जानकारी मिलने के…

Read More

स्कूल में बच्चियों को गलत ढंग से छूता था शिक्षक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चियों को गलत ढंग से छूता था शिक्षक, ग्रामीणों ने किया हंगामा गिरिडीह। जिले के सरिया के परसिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। यहां तक कि ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इधर परसिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सरिया थाना प्रभारी बिमलेश पासवान और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार…

Read More

कुरैशी मुहल्ला में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, पांच घायल

कुरैशी मुहल्ला में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, पांच घायल   गिरिडीह। कुरैशी मुहल्ला में सोमवारी की देर रात दो पक्षों में एक बार फिर हिंसक झड़प हुई। हिसंक झड़प में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गये। मारपीट का आरोप में मुहल्ले के ही दर्जन भर से अधिक लोगों पर लगा है। पीड़ित पक्ष के आरिफ उर्फ मेडल ने दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर दर्जन भर लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना को दिये आवेदन…

Read More

पंचखेरो डैम में डूबने वाले मृतक के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा 4-4 लाख का मुआवजा दिया गया 

पंचखेरो डैम में डूबने वाले मृतक के आश्रितों को जिला प्रशासन द्वारा 4-4 लाख का मुआवजा दिया गया   गिरिडीह। पंचखेरो डैम जो कि गिरिडीह जिला एवं कोडरमा जिला के सीमा पर स्थित है,दिनांक 17.07.2022 को वहां पर आठ लोगों की मृत्यु पानी में बोटिंग के दौरान डूबने के कारण हो गई थी। सभी मृतकों की पहचान गिरिडीह जिला के धनवार प्रखण्ड के खेतो गांव के 1. सीताराम यादव 2. सेजल कुमारी, 3. हर्षल यादव, 4.राधिका श्री, 5. राहुल कुमार, 6. रोहित कुमार, 7. शिवम कुमार, 8. संध्या कुमारी निवासी…

Read More

पिकअप वैन ने ऑटो में मारा टक्कर तीन घायल बेहतर ईलाज के लिए गिरिडीह रेफर

पिकअप वैन ने ऑटो में मारा टक्कर तीन घायल बेहतर ईलाज के लिए गिरिडीह रेफर   गिरिडीह। जमुआ खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर चोरपोको स्थित पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार रात में एक मालवाहक पिकअप वाहन बीआर 46जी 8517 ने एक ऑटो में टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन का चालक कुछ आगे जाकर अपनी वाहन को सड़क किनारे खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है ऑटो में सवार जगन्नाथडीह निवासी गुड्डू तुरी, सूरज तुरी और मेदनीटांड़ निवासी अनिल दास गंभीर रूप से जख्मी…

Read More

डुमरी में सेफ्टिक टैंक की सफाई के क्रम में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने डॉक्टर और स्वास्थकर्मियो को पीटा

डुमरी में सेफ्टिक टैंक की सफाई के क्रम में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने डॉक्टर और स्वास्थकर्मियो को पीटा   गिरिडीह । डुमरी थाना इलाके के सिमराडीह गांव में रविवार की देर शाम सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान पति पत्नी दोनो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नारायण महतो के बेटे संतोष महतो और उसकी पत्नी यशोदा देवी के रुप में की गई है। टंकी से दोनों लोग को निकालकर पहले डुमरी के क्षितिज नर्सिंग होम पहुंचाया गया। लेकिन क्षितिज नर्सिंग होम से दोनों को डुमरी के मीना…

Read More

पंचखेरो डैम में नाव डूबने से, आठ लोगों की हुई मौत

  पंचखेरो डैम में नाव डूबने से, आठ लोगों की हुई मौत गिरिडीह। गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड में गोरहंद व कोडरमा के मरकच्चो के बॉर्डर पर स्थित पंचखरो डैम में रविवार को बडी घटना घटित हुआ है। छोटी नाव पर सवार 10 (दस )लोग डैम में नौका विहार कर रहे थे और डैम का नजारा देख प्रफुल्लित हो रहे थे। इसी बीच उनकी नाव पलट गयी और नाव पर सभी दस लोग डैम मे डूब गये। जिनमे नाविक समेत एक पर्यटक किसी तरह डैम से बाहर निकलने में सफल…

Read More

पीएम कुसुम योजना में पैसे लेकर गड़बड़ी करने के आरोप में हटाये गए जमुआ कृषि पदाधिकारी अनिल गोस्वामी

पीएम कुसुम योजना में पैसे लेकर गड़बड़ी करने के आरोप में हटाये गए जमुआ कृषि पदाधिकारी अनिल गोस्वामी शुभम सौरभ आदिवासी एक्सप्रेसगि रिडीह । जमुआ बीडीओ अशोक कुमार ने अपने कार्यकाल ज्ञापांक 1310, दिनांक 16/07/2022 के एक आदेश में प्रभारी कृषि पदाधिकारी अनिल गोस्वामी को हटाते हुए उनके स्थान पर जनसेवक के पद पर कार्यरत नित्यानंद चौधरी को जमुआ प्रखंड कृषि पदाधिकारी का प्रभार दिया है। पत्र में यह निर्देश है कि एक सप्ताह के अंदर अनिल गोस्वामी अपना पदभार नित्यानंद चौधरी को सौंप दें। जमुआ बीडीओ कार्यालय द्वारा इस…

Read More

बाबा का जलाभिषेक कर लौट रही ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

बाबा का जलाभिषेक कर लौट रही ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल   गिरिडीह। बाबा का जलाभिषेक कर गिरिडीह लौट रही मोहनी देवी की मौत सड़क हादसे में हो गयी जबकि अन्य आठ महिलाएं घायल हैं उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना गिरिडीह-देवघर पथ पर ऑटो पलटने से हुई है। जानकारी के अनुसार गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के चंदनडीह गांव की मोहनी देवी और उसके परिवार की सुलेखा कुमारी, सोनी कुमारी, नीतू देवी, रिंकी वर्मा, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, थामी वर्मा…

Read More