सांसद जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यवान संसदीय वित्त समिति को चुना गया सर्वश्रेष्ठ समिति

हजारीबाग के लिए गर्व का विषय हजारीबाग। हज़ारीबाग :सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वक्षेष्ठ समिति के रूप में चुना गया है। यह हज़ारीबाग और रामगढ़ समेत समस्त झारखण्ड के लिये गर्व का विषय है। जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति को वर्ष 2022 में भी सर्वश्रेष्ठ समिति के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके नेतृत्व वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति देश के विकास में विशेष योगदान दे रही है। आर्थिक…

Read More

एनटीपीसी को मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क का सम्मान

India’s largest integrated energy producer, NTPC Ltd. was bestowed with the ‘India’s Best Workplaces in Manufacturing 2022 – Top 30’ recognition by the Great Place to Work Institute.

रांची 31 जनवरी, 2022 – भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा ‘इंडियाज़ बेस्ट वर्कप्लेसेज़ इन मैनुफैक्चरिंग 2022-टाॅप 30’ से सम्मानित किया गया है। ग्रेट प्लेस टू वर्क का यह प्रमाणपत्र ‘एम्प्लाॅयर-आॅफ-चाॅइस’ सम्मान है, जिसे कोई भी संगठन हासिल करना चाहता है। इस साल 132 संगठनों ने बेस्ट वर्कप्लेसेज़ बाय ग्रेट प्लेस टू वर्क के पांचवें संस्करण के लिए आवेदन किया था। ग्रेट प्लेस टू वर्क ने शीर्ष पायदान के 30 संगठनों को पहचाना है जिन्होंने सभी के लिए अपने कार्यस्थल को सफलतापूर्वक उत्कृष्ट बनाया है। एनटीपीसी ने हाल ही में सभी महिलाओं से युक्त इंजीनियरों के बैच की भर्ती की, जो अपने आप में अग्रणी कदम है तथा कंपनी द्वारा विविधता एवं समावेशन को सुनिश्चित करने के प्रयासों की पुष्टि करता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क ने एनटीपीसी को इसके कर्मचारियों में भरोसा उत्पन्न करने और इसकी सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के लिए सम्मानित किया है। एनटीपीसी सार्वजनिक क्षेत्र का एकमात्र उपक्रम है जो भारत में शीर्ष पायदान के 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों (बेस्ट वर्कप्लेसेज़) में शामिल किया गया है। 2021 में एनटीपीसी को भारत में शीर्ष पायदान के 50 ग्रेट प्लेस टू वर्क में रैकिंग मिली थी और इसे ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा एक राष्ट्र निर्माता के रूप में चुना गया था। साल दर साल हर बार ग्रेट प्लेस टू वर्क की बेस्ट वर्कप्लेस लिस्ट में शामिल किया जाना कंपनी के लोगों, प्रथाओं और इसके दृष्टिकोण की पुष्टि करता है। एनटीपीसी को 2021 में सीआईआई एचआर एक्सीलेन्स रोल माॅडल अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया था, जो देश में लोग प्रबन्धन (पीपल मैनेजमेंट) के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट का मूल्यांकन एनटीपीसी की मानव संसाधन प्रथाओं एवं नीतियों के ऑडिट तथा संगठन के कर्मचारियों से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है, जिसमें कर्मचारियों के भरोसे, सम्मान, पारदर्शिता, विश्वसनीयता, गौरव एवं भाईचारा आदि सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

Read More

निर्मला कर्ण “राष्ट्रीय साहित्य सम्मान” से रांची साहित्य महोत्सव में हुई सम्मानित

nirmala karn was awarded rastriya sahitya samman in ranchi

शुभम सौरभ गिरिडीह। पी.आई .यू. ट्रस्ट द्वारा लगातार तीसरी साल आयोजित रांची साहित्य महोत्सव का भव्य आगाज 29 एवं 30 दिसम्बर 2021 को रांची में संपन्न हुआ। भारत के विरासत को समेटे अलग-अलग राज्यों के साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थित रही। इस महोत्सव में आ.ज.सू. के केंद्रीय उपाध्यक्ष व हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिव पूजन मेहता मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने साहित्य को समाज का अमूल्य निधि बताया। इसके अलावा आर. के. डी. एफ. विश्वविधालय के कुलपति डाँ. सुचितांशु चटर्जी, जे.एम.एम. की केंद्रीय महिला अध्यक्ष व वरिष्ठ सम्मानित…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वेब सेमिनार में सीयूजे की उपलब्धि

media department of central university wins a award on national level

मीडिया विभाग के डॉ राजेश और नेहा को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड राँची। मीडिया शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेब सेमिनार में सीयूजे के मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश कुमार और शोधार्थी नेहा नंदिनी को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नेहा फ़िलहाल गुजरात के पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी से मीडिया के क्षेत्र में पीएचडी कर रही हैं। देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मीडिया विभागों, जिसमें राजीव गांधी यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश, यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद, मणिपुर यूनिवर्सिटी इम्फ़ाल, त्रिपुरा यूनिवर्सिटी अगरतल्ला और गुरु…

Read More