दिल्ली में कांग्रेस-आप गठबंधन पर राहुल की मुहर

दिल्ली में आखिरकार कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन पर चल रही ऊहापोह की स्थिति पर विराम लग गया। सीट बंटवारे और दिल्ली कांग्रेस संगठन में असहमति से दोनों दलों में अब तक गठबंधन नहीं हो पाया था, लेकिन बताया जा  रहा है कि मंगलवार को शीला दीक्षित और प्रदेश प्रभारी पीसी चाको से बातचीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर अपनी मुहर लगा दी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित व चाको को बुलाया व…

Read More

कांग्रेस-‘आप’ के गठबंधन पर फैसला आज

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की जोर-आजमाइश से जल्द ही पर्दा उठेगा। आज स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों पार्टियां गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरेंगी या अपने दम पर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित तो शुरू से कहती रही हैं कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, इस बीच उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि गठबंधन पर सोमवार को आधिकारिक घोषणा होगी। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर पेच फंसने के बीच कांग्रेस ने…

Read More

कांग्रेस-आप के बीच फिर से गठबंधन की सुगबुगाहट तेज

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अभी विराम नहीं लगा है. दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है और आज इसे लेकर कांग्रेस ने एक बैठक भी बुलाई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर फैसला लेने के लिए आज सुबह 10 बजे अपने आवासा पर एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी…

Read More

AAP से गठबंधन पर दिल्ली कांग्रेस में पड़ी दरार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व में दरार की खबरें हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और कभी दिल्ली के प्रभारी रहे पीसी चाको का कांग्रेस काडर के लिए जारी एक ऑडियो मैसेज ने इसकी अटकलें और तेज कर दी हैं. दिल्ली अध्यक्ष शीला दीक्षित जहां चाको के खिलाफ उतर आई हैं तो पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने चाको का बचाव किया है. माकन ने राहुल गांधी का हवाला देते हुए शीला दीक्षित को घेरने की कोशिश की है. उधर आम आदमी पार्टी को भी…

Read More

कांग्रेस नेता का दावा, दिल्ली में AAP के 11 विधायक हमारे संपर्क में

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा से ठीक पहले दिल्ली से बड़ी राजनीतिक बदलाव की खबर आ रही है। दिल्ली के एक कांग्रेस नेता ने यह दावा कर सनसनी फैला दी है कि आम आदमी पार्टी के 11 विधायक कांग्रेस पार्टी के संपर्क में है। यह दावा किया दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने। वहीं, कोचर का यह भी कहना है कि कांग्रेस ने जब से गठबंधन से इनकार किया है आम आदमी पार्टी में भगदड़ मची है। आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया…

Read More

राहुल गांधी के घर पर शीला और माकन में नोंकझोंक

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के मसले पर राहुल गांधी ने जब दिल्ली के कांग्रेस नेताओं से बात की तो उसमें पार्टी के अंदर मतभेद भी उभर कर आए। जहां एक तरफ दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित का कहना था कि राज्य मे पार्टी की हालत बेहतर हुई है, वहीं वरिष्ठ नेता अजय माकन ने खुलकर कहा कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि माकन पहले आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के कड़े विरोधी रहे…

Read More

शीला दीक्षित बोलीं- AAP से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

दिल्ली में कांग्रेस लोकसभा चुनाव अकेले चुनाव लड़ेगी. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद यह बयान दिया है. दरअसल, आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो राय थी. शीर्ष नेतृत्व आप से गठबंधन करने के पक्ष में था तो वहीं पार्टी का एक धड़ा गठबंधन के विरोध में था. राहुल गांधी ने आज दिल्ली में गठबंधन हो या नहीं इसपर चर्चा…

Read More

भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं केजरीवाल: कांग्रेस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ताजा बयान के संदर्भ में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भाजपा को फायदा हो सके। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं रमाकांत गोस्वामी और जितेंद्र कोचर ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए केजरीवाल भाजपा विरोधी वोटों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि राष्ट्रीय राजनीति…

Read More

केजरीवाल बोले- कांग्रेस को गठबंधन के लिए मना-मना कर थक गए

आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालने कहा कि हम कांग्रेस  से गठबंधन की बात करते-करते थक गए हैं, लेकिन उसने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया. सीएम केजरीवाल ने चांदनी चौकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘गठबंधन के लिए हम कांग्रेस से बात कर-कर के थक गए. लेकिन कांग्रेस ने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया. कांग्रेस दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताना चाहती है.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुझे ये भरोसा हो जाए कि दिल्ली में बीजेपी को कांग्रेस हरा…

Read More

दिल्ली में ‘आप’ की महारैली आज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में बुधवार को जंतर मंतर पर होने वाली विपक्ष की रैली में हिस्सा लेंगी। रैली के बाद ममता बनर्जी संसद भवन भी जाएंगी। बनर्जी राजधानी में बुधवार को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली को संबोधित करेंगी। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह संसद में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय जाएंगी। यहां वह अपनी पार्टी व दूसरे दलों के सांसदों से मुलाकात करेंगी। बनर्जी शहर में एक सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। कोलकाता में…

Read More