सहयोग फाउंडेशन ने नववर्ष पर तोपचांची में मनाया पिकनिक

गोमो। धनबाद के सहयोग फाउंडेशन ने नववर्ष पर तोपचांची झील में पिकनिक का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान तोपचांची झील की वादियों का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। लेक हाउस में फाउंडेशन के सदस्य जमकर फिल्मी गीतों पर थिरके। अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया की कार्यक्रम में पिकनिक के अलावा आगे की योजना भी तैयार की गई है की कैसे संगठन जरूरतमंदो के बीच जाकर लोगों की सेवा कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र यादव, विनय बाबा, राहुल तिवारी, पूनम तिवारी, प्रमिला तिवारी, रंजना सिंह, सुभद्रा झा, संजीव झा, पूजा, सिद्धार्थ, कृति, अदिति, आयुष, नजरू अंसारी, गुलाम अरशद सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment