युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस – दीप नारायण सिंह

गोमो : 23 जनवरी 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में जदयू पार्टी एवं यूथ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जयंती के अवसर पर गोमो स्टेशन पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा – सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज के ही दिन 1897 में उड़ीसा के कटक में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म हुआ था। वे बचपन से ही होनहार, बहादुर और साहसी थे। एक बार उनके गांव में महामारी फैल गई। उन्होंने अपने जान का प्रवाह किए बिना लोगों को बचाने का काम किए। जिस समय युवाओं में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पास करना एक सपना हुआ करता था। उस समय 1919 में नेता जी ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पास की। परन्तु देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए उन्होंने नौकरी नहीं की और भारतीय सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की, जिसमें वे सेनापति बने। नेता जी ने अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति के लिए युवाओं से कहा -“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”। स्वतंत्रता की लड़ाई में नेताजी ने अंग्रेजी हुकूमत का नींद हराम कर दी। नेता जी ने 21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर में आजाद हिन्द सरकार का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुए समांतर सरकार बना ली। नेता जी ने स्वतंत्र सरकार बनाकर अंग्रेजी हुकूमत को बता दिया कि भारतीय अपनी सरकार चलाने में सक्षम हैं। नेता जी द्वारा बनाई गई सरकार को विश्व के नो देशों ने मान्यता दे दी। जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह को आजाद हिन्द सरकार को दे दिया। 30 दिसंबर 1943 को पहली बार नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज सरकार का अंडमान निकोबार में तिरंगा फहराया। आजाद हिन्द सरकार ने पहली बार अपनी मुद्रा, अपनी डाक टिकट, अपनी बैंक और अपनी गुप्त तंत्र स्थापित कर अंग्रेजी हुकूमत को चौंका दिया और देश वासियों में अंग्रेजी हुकूमत का सूर्य अस्त होने का राह दिलाया। और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया। आज क्रांतिकारी युवाओं को नेता जी से सिख लेकर समाज में व्यापभ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। जिससे अच्छे समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, गोमो मंडल यूथ फोर्स के अध्यक्ष कमलेश मंडल, जदयू तोपचांची प्रखंड कार्यालय प्रभारी प्रकाश नारायण मंडल, सुजीत ठाकुर, तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहमद रजा,मो. अकरम, कन्हाई चौधरी,फरीद अंसारी ,पंकज कुमार, प्रिंस कुमार,भागीरथ सिंह, सुभाष सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment