अब सोनिया की विदाई रायबरेली से होगी: मौर्य

अब सोनिया की विदाई रायबरेली से होगी: मौर्य

News Agency : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का मौजूदा लोकसभा चुनाव में कोई अस्तित्व नहीं है और दोनों पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुके हैं, और उनकी मां सोनिया गांधी भी रायबरेली से इस बार विदा हो जाएंगी, यानी चुनाव हार जाएंगी.

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी चेहरे केशव ने बताया कि कांग्रेस और प्रियंका गांधी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं। पहले चर्चा थी कि प्रियंका वाड्रा बनारस से मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। राहुल पहले ही अमेठी छोड़कर भाग चुके हैं, दोनों भाई-बहन प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं, और अब उनकी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट बची है, और इस बार वहां भी भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। केशव ने सपा-बसपा गठबंधन को भी सिरे से नकार दिया।

उन्होंने कहा कि गठबंधन कोई चुनौती नहीं है। चारों तरफ कमल खिल रहा है। मोदी समीकरण के आगे विरोधियों के जातीय और गठबंधन के समीकरण फेल हैं। लोगों को सुशासन, विकास और सुरक्षा चाहिए। गरीब को आयुष्मान योजना का कार्ड चाहिए। अंधेरे में रहने वालों को सौभाग्य वाली बिजली और रोजगार चाहिए। इसीलिए जनता ने भाजपा की सेवा करने वाली सरकार को अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वाले लोग सेवा नहीं, शोषण करने और लूटने वाले लोग हैं। इन्हें नकार दिया गया है। मोदी ने ऐसा कर दिया है कि अब जो भी आएगा, उसे सेवा करनी पड़ेगी। यही वजह है कि विरोधियों में बेचैनी है। वे जान चुके हैं कि केवल भाषणों से काम नहीं चलेगा।

केशव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा मुखिया मायावती हमेशा से ही पूंजीपतियों को टिकट देती आ रही हैं। मायावती और अखिलेश के मोदी की जाति बताने पर उन्होंने कहा कि वह असली हैं या फर्जी, यह तो देश की जनता ने 2014 में ही तय कर दिया था। तब वह जीरो पर थीं और 2019 में भी माया अपने गठबंधन के साथ जीरो पर ही रहेंगी। प्रदेश में सपा और कांग्रेस ने जिन सीटों को जीता था, अब वहां भी कमल खिलेगा।

केशव ने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि सपा और कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति कर रहीं हैं। बसपा उनका साथ दे रही है, लेकिन भाजपा ने विकासवाद, राष्ट्रवाद, सच्चे लोकतंत्रवाद के आधार पर काम किया है और आगे भी बढ़ रही है। केशव ने कहा कि भाजपा को seventy three से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

Related posts

Leave a Comment