गोमो। 22 नवंबर को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर मुर्मू ने जदयू के सर्वमान्य नेता नितीश कुमार, ललन सिंह ,खिरु महतो में आस्था व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह की उपस्थित में जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर मुर्मू को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी ।श्री सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी गांव – गरीब, मजदूर – किसान की पार्टी है। जदयू के कार्यकर्ता गरीबों के बीच जाएं और उसके समस्याओं का समाधान के लिए आंदोलन करने का काम करें। इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप,शेखर सिंह, जदयू गोमो नगर अध्यक्ष अकरम,अमल गोप, अर्जुन मोहली, विरेन्द्र यादव,आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
झारखंड विकास मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा।
गोमो। झारखंड विकास मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता 13 मई 2024 को झामुमो में शामिल हो कर... -
दून पब्लिक स्कूल सतकीरा तोपचांची के प्रथम बैच के छात्र छात्राओं ने अपना परचम लहराया।
गोमो। दून पब्लिक स्कूल सतकीरा तोपचांची के 57 छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम... -
दीप नारायण सिंह ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के लिए जनसंपर्क किया।
गोमो:13 मई 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह...