गोमो। टुंडी प्रखंड अंतर्गत बंगारो में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री मारुति नंदन महायज्ञ सह वार्षिक उत्सव का पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। पूर्णाहुति में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल हुए। बताते चलें कि 19 अप्रैल 2024 को जलयात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ था जो आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पूर्णाहुति में शामिल हुए। पूर्णाहुति के बाद भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने यज्ञ समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि गांव में यज्ञ का आयोजन से लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यज्ञ का आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री, अभिमन्यु पांडेय और गोतम शास्त्री के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर काली महतो, जदयू नेता हीरालाल तुरी, तारकेश्वर महतो, प्रेम चन्द्र महतो, ठाकुर महतो, सुधीर तुरी, पंकज सिंह, सुभाष सिंह, आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।
Related posts
-
धनबाद सड़क दुर्घटना में मृत दो सगी बहनों को गोमो के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
गोमो। सोमवार की दोपहर धनबाद मेमको मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मृत हुई दोनों बहनों... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में शमसुद्दीन अंसारी ने जदयू की सदस्यता लेकर घर वापसी की।
गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में 7 मई 2024 को जदयू पार्टी का... -
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश चौधरी के नामांकन सभा में जदयू के हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
गोमो। 6 मई 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण...