औरंगाबाद के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

बिशेष प्रतिनिधि द्वारा
औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले में एक होटल में चलने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जिस होटल में सेक्स होटल का खुलासा हुआ है, यह बसपा नेता योगेंद्र वर्मा का है। योगेंद्र वर्मा पहले जदयू में थे। अब बसपा के ओबरा विधानसभा प्रभारी हैं। पुलिस ने बसपा नेता के होटल से सात लड़के और आठ लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पकड़े गये लड़के-लड़कियों को दाउदनगर थाना लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दाउदनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में कई दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गयी। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार के निर्देश पर दाउदनगर के एसडीपीओ ऋषि राज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सूचना का सत्यापन करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की।
पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से सात लड़के और आठ लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इधर मौका पाकर होटल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए लड़के-लड़कियों को थाने ले आई और उनके परिजनों को आगे की कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है।

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार ने बताया कि एक होटल में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी। इस पर होटल में छापेमारी की गई। ये होटल बसपा नेता योगेंद्र वर्मा का बताया गया है। छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर सहित पूरा स्टाफ फरार हो गया है। वहीं होटल से पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बसपा नेता की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली और पुलिस बल शामिल था।

Related posts

Leave a Comment