सीमा देवी बनी जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महिला जिला अध्यक्ष

दीप नारायण सिंह ने मनोनयन पत्र देकर दी बधाई

गोमो। शनिवार को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाई गई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार दास ने जदयू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। साथ ही जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के धनबाद जिला अध्यक्ष ने उदलबनी निवासी सीमा देवी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महिला का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान दीप नारायण सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि जदयू पार्टी में प्रतिदिन युवा और महिला बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। जदयू पार्टी युवा और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरे देश में सबसे अधिक सम्मान महिलाओं को दिया है। इस अवसर पर जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू नेता महेंद्र दास, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment