झरिया में आयोजित भाजपा की सभा को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जनता को दिकभ्रमित और गुमराह करने वाली सभा बताया।

गोमो। झरिया माइंस रेस्क्यू मैदान में आयोजित भाजपा की सभा को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जनता को दिकभ्रमित और गुमराह करने वाली सभा बताया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सांसद महोदय से पांच सवाल किए है जिनका जवाब धनबाद की जनता जानना चाहती हैं।

1. धनबाद खनिज संपदा में देश में अपना स्थान रखती है। आईआईटी (आईएसएम) जैसे संस्थान होने के बावजूद एयरपोर्ट क्यूं नहीं है।

2. धनबाद से एम्स और एयरपोर्ट छीन गई आपने क्या किया।

3. आपके गोद लिय हुए गांव का नाम और वर्तमान स्थिति क्या है।

4. धनबाद से दिल्ली तक की एक ट्रेन अभी तक नहीं।

5.आउटसोर्सिंग से उड़ने वाले प्रदूषण नियंत्रण की मांग आज तक क्यूं नहीं जबकि धनबाद में टीवी, अस्थमा, कैंसर जैसी बीमारी का औसतन अनुपात लगातार बढ़ते रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा की धनबाद के सांसद इस जन सभा में नौ साल की नाकामयाबी गिनाने का काम करते तो अच्छा होता। धनबाद में अपराध कि कुछ घटनाए घटी है मगर अपराध और अपराधियो कि बात भाजपा के मुंह से अच्छा नही लगता है। जिस घर कि बुनियाद अपराध के बल पर बनी हो उस परिवार को क्राइम पर सवाल उठाने का हक नही है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जब मुख्यमंत्री थें तो माफियाओ के खिलाफ कार्रवाई कर अलग पहचान बनाए थें अब समीकरण बदल गया है अब बाबूलाल जी माफियाओ के चारागाह मे शरण लेकर सिद्धांत को तिलांजलि दे दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment