भाजपा की संकल्प यात्रा पहुंची हजारीबाग विधानसभा, चतुर्थ चरण का यहां से हुआ शुरूआत, जनसभा में बाबूलाल मरांडी ने फूंकी जान

बीजेपी कार्यकर्ता और जनता ने लिया संकल्प, 2024 के लोकसभा और विधानसभा में झारखंड के हर सीट पर खिलाएंगे कमल

जिला स्कूल मैदान में आयोजित रैली में उमड़ा जनसैलाब, झारखंड में बदलाव की बयार को लेकर उत्साहित दिखे लोग

झारखंड को लुटेरों, दलालों और बिचौलियों से बचाना है तो भाजपा को मजबूत बनाएं, जब देश और प्रदेश में होगी भाजपा की सरकार तो विकास की दोगुनी होगी रफ़्तार- बाबूलाल मरांडी

हेमंत हटाओ- झारखंड बचाओ है संकल्प यात्रा का मकसद- जयंत सिन्हा

झारखंड में चल है लूट और झूठ की सरकार, भाजपा सरकार और बाबूलाल मरांडी का नेतृत्व ही है बदलेगी स्थिति- मनीष जायसवाल

2024 में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की आस टिकी है बीजेपी पर, होगा 70 प्लस सीटों पर कब्जा- जे.पी. भाई पटेल

हेमंत सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकेगी जनता- मनोज यादव

झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की है लहर, बीजेपी के पक्ष में जनता का बढ़ रहा है विश्वास- अशोक यादव

भाजपा का संकल्प यात्रा शनिवार को हजारीबाग विधानसभा पहुंचा। भाजपा संकल्प यात्रा के माध्यम से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा के माध्यम से जनसभा कर वर्तमान झारखंड सरकार की जनविरोधी और भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यों से जनता को जागरूक कर रहें हैं साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहें हैं। संकल्प यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत हजारीबाग विधानसभा से करते हुए उन्होंने शनिवार को हजारीबाग के जिला स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इससे पूर्व हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में संकल्प यात्रा के दौरान जैसे ही बाबूलाल मरांडी का कोडरमा से हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र पर पदार्पण हुआ तो सदर प्रखंड स्थित ग्राम नगवां में बजे- बजे और ढोल- ताशे के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और हजारीबाग विधायक समर्थकों ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यहां से विधायक मनीष जायसवाल की अगुवाई में सैंकड़ों मोटरसाइकिल जत्थे के साथ नारा- जयकारा लगाते हुए उन्हें शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक तक लाया गया। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर और ढोल- ताशे के साथ फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया।

यहां बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा में उन्होंने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और फिर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक से हजारों लोगों के साथ पदयात्रा करते हुए जनसभा स्थल जिला स्कूल मैदान पहुंचे। यहां मुख्य द्वार पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से तिलक- चंदन लगाकर, पत्तों का माला और मुकुट पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करके अभूतपुर्व अभिनंदन गायन- वादन के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उनके पहुंचते ही खूब नारे- जयकारे भी गूंजने लगे। मंच पर चढ़ने से पहले मां भारती और झारखंड के अमर शहीदों को तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर उन्हें नमन किया।

जिसके बाद मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिले के सभी मंच मोर्चा के अध्यक्षों ने अपने- अपने तरीके से बाबूलाल मरांडी और अन्य अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया ।जिसके बाद विशाल और ऐतिहासिक जनसभा की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने अध्यक्षीय व स्वागत भाषण देते हुए हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संकल्प यात्रा में पहुंचे बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता का स्वागत किया साथ ही कहा की झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की लहर संकल्प यात्रा में बखूबी दिख रही है।

बीजेपी के पक्ष में जनता ने मन बना लिया है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा ।जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की झारखंड में लुटेरे दलालों और बिचौलियों की सरकार चल रही है और झारखंड को इनसे बचने के लिए हम संकल्प यात्रा के माध्यम से आपसे यह अपील करने आएं हैं की ने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के बने हुए 4 साल होने वाले हैं इन्होंने चुनावी घोषणा पत्र और चुनावी मंच से जो घोषणाएं की थी उसे पर अमल नहीं किया।

सरकार बनने के बाद तो इन्होंने विधानसभा के पटल से सरकार के माध्यम से यह घोषणा किया था कि राज्य के बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देंगे लेकिन यह भी जुमला ही साबित हुआ। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार से जनता की पहला उम्मीद रहती है कि कानून व्यवस्था ठीक रहे और लोग भय मुक्त होकर अमन चैन से जी सके और शासन से भ्रष्टाचार मुक्त हो। लेकिन वर्तमान हेमंत सरकार में चोरी, डकैती, हत्या यहां तक कि बहु बेटियां भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। बहु – बेटियों को कहीं पेट्रोल छिड़क कर जला दिया जा रहा है, कहीं दुष्कर्म के बाद हत्या कर टांग दिया जा रहा है तो कहीं 50 टुकड़ों में काटकर हत्या कर दी जा रही है, हजारीबाग जिले में भी लगातर चोरी,डकैती और हत्याएं हो रही है, बड़कागांव में परिवार छोड़कर बाहर से कम करने आने वाले कंपनी के लोगों की हत्या हो रही है।

चोरी, डकैती और अपराधियों पर नकेल कसने वाली पुलिस को रिश्वत वसूली में लगा दिया गया है। झारखंड में चारों ओर भ्रष्टाचार का आलम व्याप्त है। थाना- ब्लॉक के कामों में भी लोगों को चक्कर काटना पड़ता है और फिर घूस देकर काम करना पड़ता है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कुछ लोग निराश और हताशा में रहते हैं कि भ्रष्टाचार कैसे समाप्त होगा इसकी जड़े जम चुकी है लेकिन मैं प्रैक्टिकल करके देखा है और मैं दावे के साथ कहता हूं की जिस दिन सट्टा के लोग ट्रांसफर पोस्टिंग और विकास कार्यों में पैसे लेना बंद कर देंगे उस दिन किसी दरोगा, बीडीओ- सीओ या एसपी- डीसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह गरीब जनता से पैसे वसूली कर लेगा।

उन्होंने कहा की जब सरकार की लुटेरे दलालों और बिचौलियों को संरक्षण देने लगे तो राज्य का गर्त में जाना निश्चित है। बाबूलाल मरांडी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश और झारखंड प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने और झारखंड प्रदेश में वर्तमान सरकार में फैले भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाएं हम स्वर्णिम झारखंड का निर्माण मिलकर करेंगे। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की संकल्प यात्रा का मकसद हेमंत हटाओ- झारखंड बचाव है।

उन्होंने विधायक मनीष जायसवाल द्वारा कह गए वाक्य पर जोड़ते हुए कहा कि मनीष सहसवान ने कहा कि झारखंड की सरकार लूट और झूठ के मुद्दे पर कार्य कर रही है मैं कहता हूं की लूट, झूठ और अपराध पर टिकी है। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की सुबह से बारिश होने के बावजूद संकल्प यात्रा में हमारा जन सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि राज्य की गठबंधन सरकार से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार लूट और झूठ के मुद्दे पर चल रही है।

साल 2019 में जब विधानसभा चुनाव हुआ तो झामुमो कांग्रेस और आरजेडी के संकल्प पत्र में झूठ का पुलिंदा था। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा था कि 3 महीने में 5 लाख नौकरी देंगे मैंने विधानसभा में सवाल किया और 3 साल में वर्तमान सरकार में मात्र 370 नौकरी देने का काम किया। फिर इन्होंने घोषणा किया की नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता प्रतिमा देंगे किसी को नहीं मिली। इसी प्रकार कृषि ऋण माफी महज चुनिंदे लोगों को ही मिला। बिजली में 100 यूनिट फ्री देने का इनका घोषणा था लेकिन इन्होंने इसे ऐलान तो किया परंतु मीटर के साथ छेड़छाड़ कर लोगों के आंखों में धूल झोंकने का काम किया। पेट्रोल सब्सिडियरी शाहिद उनके अन्य वादे झूठ के बुनियाद पर ही खड़ी हैं। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि झूठ बोलकर गठबंधन की सरकार सत्ता में आई और फिर लूट का खेल चालू कर दिया। वर्तमान समय में कोयला, बालू, पत्थर, लकड़ी, जल -जंगल और जमीन के साथ भ्रष्टाचार का साम्राज्य झारखंड में व्याप्त है।

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड के लिए चिंता का विषय है कि भाजपा सरकार ने साल 2014- 19 तक झारखंड को विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल कर दिया था आज फिर से रेंगता हुआ पिछड़े राज्यों की श्रेणी में जा पहुंचा है। उन्होंने कहा की झारखंड में वर्तमान सरकार से निजात पाने के लिए एक ही विकल्प है बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का शासन लाएं और झारखंड में विकास की रफतार बढ़ाएं। मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा की भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में जिस उम्मीद के साथ यूपीए गठबंधन पर झारखंड की जनता ने विश्वास किया उस पर उन्होंने पानी फेरने का काम किया और आने वाले झारखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 सीटों पर जीतेगी और इंडिया गठबंधन को धूल चटाएगी।

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा की झारखंड के आने वाले उम्मीद की किरण के रूप में बाबूलाल मरांडी को जनता देख रही है। बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा की जिस प्रकार संकल्प यात्रा में हर एक जनसभा में हजारों कार्यकर्ता और जनता का सैलाब मार रहा है निश्चित रूप से वह आने वाले समय में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर बंगाल की खाड़ी में पहुंचने का कार्य करेगी ।जनसभा में मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने किया। संकल्प यात्रा को लेकर जहां पुरे यात्रा रूट के हर होर्डिंग को पाट दिया गया था वहीं जनसभा स्थल में तोरण द्वार और मंच एवं पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया था।

जनसभा में हजारों की संख्या में हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के हरेक गांवों और वार्डों से लोग तादात में पहुंचे थे। लोगों के अपने हाथों भाजपा झंडा और तख्ती भी खूब लहराता हुआ दिखा। संकल्प यात्रा के जनसभा मंच पर विशेष रूप से संकल्प यात्रा के चतुर्थ चरण के संयोजक सह प्रदेश महामंत्री एवं हजारीबाग संगठन प्रभारी बालमुकुंद सहाय, पूर्व सांसद यदुनाथ,पूर्व बीस सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व मेयर रोशनी तिर्की, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सह कोडरमा प्रभारी टुन्नू गोप, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, उदयभान नारायण सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, बराकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, कैलाशपति ओझा, सांसद प्रतिनिधि प्रो.सुरेन्द्र सिन्हा, प्रो.के.पी.शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तनवीर अहमद, भाजपा नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विवेक बरियार, भाजपा नगर पूर्वी मंडल बबन गुप्ता, दारु मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, कटकमदाग भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, सदर मंडल अध्यक्ष रणधीर पांडेय, रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा, भाजपा कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव और जीवन मेहता सहित भाजपा नेता सुनील मेहता, विनोद भगत, सरफराज हैदर, राजेश गुप्ता, राम बिहारी, रामगढ़ के युवा नेता राजीव जायसवाल, अनूप भाई वर्मा, मनमीत अकेला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। संकल्प यात्रा और जनसभा को सफल बनाने में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सदर विधायक प्रतिनिधिगण और विधायक समर्थकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

Leave a Comment