मां लक्ष्मी आप सभी को सुख समृद्धि एवं सफलता प्रदान कर प्रकाशवान बनाएं: संजय सिंह ( मुखिया )
गोमो।
हर साल की तरह इस साल भी दीपावली को लेकर तोपचांची प्रखंड सहित गोमो क्षेत्र में लोगों के घरों गली मोहल्लों में दीप व रंग बिरंगी बल्बों की चमचमाती रौशनी से पूरा गोमो रेल नगरी जगमगा उठा है। लोग अपने अपने घर द्वार व दुकानों को दीपावली को लेकर आकर्षक तरीके से सजाया है। उधर दीपावली को लेकर बाजार में भी काफी चहल पहल है। इलेक्ट्रॉनिक लाईट, मोमबत्ती, पटाखा सहित लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के दुकानों में भिड़ भाड़ रहा।
इस खुशी के मौके पर उत्तर पंचायत गोमो के मुखिया संजय सिंह ( मुन्ना ) ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शभकामना देते हुए कहा कि मां लक्ष्मी आप सभी को सुख समृद्धि एवं सफलता प्रदान कर प्रकाश वान बनाएं।
Nazru ansari