पाकरबेड़ा निवासी रविशंकर मुर्मू के निधन पर जिला अध्यक्ष रमेश टुड्डू आवास पहुंच शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।

पाकरबेड़ा निवासी रविशंकर मुर्मू के निधन पर जिला अध्यक्ष रमेश टुड्डू आवास पहुंच शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।

 

 

गोमो।

तोपचांची प्रखण्ड के मतारी पंचायत अवस्थित ग्राम पाकेरबेड़ा निवासी छोटन नयन मुर्मू का पुत्र रविशंकर मुर्मू का दुर्घटनावश 11हजार वोल्ट तार के चपेट में आकर निधन हो गया था। उपरोक्त घटना की सूचना पर रमेश टुडू जिलाध्यक्ष झा०मु०मो० धनबाद उपस्थित हुए तथा शोकाकुल परिवार से भेंट कर सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया।

विदित हो रविशंकर मुर्मू एक अच्छा और होनहार छात्र के साथ साथ फुटबॉलर भी था। स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत पूर्व में ही उपरोक्त पाकेरबेड़ा जर्जर तार के खिलाफ बिजली विभाग से की थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता अरुनव सरकार, माना पाठक जिला संगठन सह सचिव, रतिलाल टुडू अध्यक्ष बाघमारा प्रखण्ड समिति, लालचंद महतो अध्यक्ष तोपचांची प्रखण्ड समिति, अब्दुल वकिल सचिव तोपचांची प्रखण्ड समिति, पंचायत सचिव बालकिशुन रजवार, रामेश्वर मुर्मू, डब्ल्यू बास्की, बब्लू किस्कू, बच्चन बास्की, प्रेम किस्कू, देबु टुडू, दुलारचंद महतो, शंकर, मुकेश गुप्ता, चन्दन पांडेय, शहजाद अंसारी, गोलू गुप्ता, सुखदेव आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment