राहुल गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे: आरपीएन सिंह

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो मार्च को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ उलगुलान करेंगे। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने रांची पहुंचने के बाद कहा कि भगवान बिरसा ने तानाशाहों के खिलाफ जिस प्रकार उलगुलान किया था, उसी प्रकार राहुल गांधी आज की तानाशाही सरकार के खिलाफ उलगुलान करेंगे। राहुल गांधी दो मार्च को दोपहर 11.30 बजे रांची पहुंचेंगे। राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी के प्रमुख नेताओं से मोरहाबादी मैदान में ही मुलाकात करेंगे।

रांची पहुंचने के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने मोरहाबादी मैदान स्थित सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खुद ही मेहनत कर रहे हैं, उन्हें किसी को निर्देश देने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि परिवर्तन उलगुलान रैली में जमशेदपुर के पूर्व सांसद  शैलेंद्र महतो और आभा महतो भी मंच पर मौजूद रहेंगे। उनदोनों ने राहुल गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली है।

इस मौके पर झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार, जनसंपर्क अभियान प्रभारी अजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, मणिशंकर, अशोक चौधरी, रमा खलखो, निरंजन पासवान, सूर्यकांत शुक्ला, सुल्तान अहमद, अनूप सिंह, नेटा डीसूजा, गुंजन सिंह, अभिलाष साहु समेत अन्य मौजूद थे। 

Related posts

Leave a Comment