गोड्डा जिले में अपराधियों ने बसंतराय स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन की अपहरण के बाद हत्या कर दी है

गोड्डा:-गोड्डा जिले में अपराधियों ने बसंतराय स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन की अपहरण के बाद हत्या कर दी है।अहले सुबह उनका शव महगामा दियाजोरी के बीच पाया गया। उनका अपहरण कल हुआ था। प्राचार्य का घर परसिया गांव में है। वे देर शाम भागलपुर से लौट रहे थे, तभी बसंतराय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कोरियाना चेकपोस्ट के निकट काले रंग की बलेनो कार में सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने प्राचार्य की स्कॉर्पियो को रोककर उन्हें हथियार के बल पर अगवा कर लिया।

प्राचार्य की गाड़ी के चालक अमन पासवान को अपहर्ताओं ने हल्ला नहीं करने की धमकी देकर गाड़ी सहित भाग जाने को कहा। अमन पासवान ने बताया कि सभी अपहर्ता हथियारों से लैस थे। एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने बताया कि बसंतराय कॉलेज के प्राचार्य डा नजीरुद्दीन को अगवा करने की सूचना जैसे मिली।

चार थानों की पुलिस प्राचार्य की सकुशल रिहाई के लिए छापेमारी कर रही थी। इसमें बसंतराय के अलावा पथरगामा, हनवारा और महागामा थाना शामिल हैं। ये सभी थानों की सीमाएं बिहार से जुड़ी हुई हैं। एसपी नाथू सिंह मीना ने बताया कि बिहार के भागलपुर और बांका जिले की पुलिस से भी मदद ली जा रही थी। इस बीच आज सुबह उनका महगामा दियाजोरी के बीच पाया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Related posts

Leave a Comment