परिवर्तन उलगुलान रैली की तैयारी जोरों पर

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रस्तावित परिवर्तन उलगुलान रैली को लेकर तैयारियाॅं जोरो पर चल रही है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अपराह्न 02.20 बजे झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी श्री उमंग सिंघार आज राॅंची पहुंचे। राॅंची हवाई अड्डा से सीधे श्री सिंघार मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहाॅं कार्यक्रम स्थल में चल रहे कार्यों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की जनसभा की सुरक्षा को लेकर आज एसपीजी भी राॅंची पहुंचे गई। संध्या 04.30 बजे मोरहाबादी मैदान में एसपीजी के अधिकारियों, स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कांग्रेस के महत्वपूर्ण जिम्मेवार लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, एसपीजी एवं कांग्रेसजनों के बीच तालमेल बनाकर सभा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

बैठक में एसपीजी के प्रमुख, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम अखिलेश प्रसाद, नगर आरक्षी अधीक्षक सुजाता कुमारी, डीएसपी, थाना प्रभारी विशेष शाखा एवं कांग्रेस की तरफ से उमंग सिंघार, सुखदेव भगत, रवीन्द्र सिंह, राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, मानस सिन्हा, कुमार गौरव, अशोक चैधरी, सुल्तान अहमद, रमा खलखो, अनूप कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अजय कुमार पूरे कार्यक्रम की माॅनिटरिंग कर रहे हैं। सभी जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों के साथ सीधे बातचीत कर रैली में कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सह-प्रभारी उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी का स्वागत झारखण्ड में पारम्परिक छऊ नृत्य के साथ किया जायेगा। लाखों लोग महारैली में शिरकत करेंगे ताकि झारखण्ड की आवाज पूरे देश में सुनाई दे सके। कार्यक्रम में सफलता में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभाग के सभी लगे हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment