Birsa Times

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कैंप कोर्ट सह टिकट जांच अभियान का आयोजन

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कैंप कोर्ट सह टिकट जांच अभियान का आयोजन

अजय कुमार कुशवाहा
आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज

बरहरवा साहिबगंज- आज दिनांक 21.04.2026 को माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट साहेबगंज श्री राहुल कुमार द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कैंप कोर्ट सह टिकट जांच अभियान का आयोजन किया गया।
माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट श्री राहुल कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा श्री संजीव कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री हेमंत कुमार एवं अन्य आरपीएफ अधिकारी/कर्मचारियों के संयुक्त दल द्वारा बरहरवा रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महिला कोच, दिव्यांग कोच एवं लगेज/सामान डिब्बों में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त रेलवे ट्रैक पार करने वाले, अवैध वेंडरिंग करने वाले, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने तथा बिना बुकिंग सामान ले जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान आरपीएफ पोस्ट बरहरवा द्वारा कुल 96 मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार/दंडित किया गया एवं उन्हें स्टेशन परिसर में आयोजित कैंप कोर्ट में माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट साहेबगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां कुल ₹ 21,300/- की राशि वसूल की गई। वहीं बिना टिकट यात्रा कर रहे 102 लोगो से कुल 44,720/–रुपए का जुर्माना वसूला गया।
माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट श्री राहुल कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना, ट्रैक पार करने की घटनाओं में कमी लाकर संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोकना, अवैध वेंडरिंग पर नियंत्रण स्थापित करना तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही आम जनता को रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करना भी इस कार्रवाई का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार के विशेष जांच अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि रेलवे परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *