Birsa Times

पुलिस ने स्विफ्ट कार का पीछा कर पकड़ी 275 लिटर शराब, तस्कर गिरफ्तार।

पुलिस ने स्विफ्ट कार का पीछा कर पकड़ी 275 लिटर शराब, तस्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट – विशेष संवादाता

ओबरा (औरंगाबाद) :-
ओबरा थाना क्षेत्र के राधे बिगहा मोड़ से पुलिस ने उजला रंग के एक स्विफ्ट कार के साथ 275 लिटर शराब बरामद किया है साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी के क्रम में स्विफ्ट कार से शराब ले जा रहे शराब तस्कर को जैसे ही पुलिस का भनक लगा वह कार का स्पीड तेज कर दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर एक टेम्पो से टकरा गया जिसमें 4-5 व्यक्ति जख्मी हो गए सभी जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्विफ्ट कार को देखने से प्रतीत होता है कि पोल में टकराव के कारण यह कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है उस कार के आगे का बोनट, सीसा सहित अन्य भाग टुटा फूटा है जिसमें खुला कार्टून में रखे रॉयल झारखंड लिखा हुआ 200 एमएल के 93 पीस प्लास्टिक का बोतल मात्रा 18.6 लीटर रॉयल झारखंड लिखा हुआ ही 23 कार्टून प्रत्येक कार्टून में 40-40 पीस बोतल कुल 920 बोतल जिसमें प्रत्येक बोतल 200 एमएल का था मात्रा 184 लीटर, छबीली मसालेदार देसी डीलक्स लिखा हुआ 200 एमएल के 18 पीस प्लास्टिक का बोतल मात्रा 3.6 लीटर, छबीली मसालेदार देसी डीलक्स लिखा हुआ ही 07 कार्टून प्रत्येक कार्टून में 40-40 पिस बोतल कुल 280 बोतल जिसमें प्रत्येक बोतल 200 एमएल का था मात्रा 56 लीटर, रसीली टाइट देशी शराब लिखा हुआ 200 एमएल के 65 पीस प्लास्टिक का बोतल मात्रा 13 लीटर इस तरह रॉयल झारखंड 202.6 लिटर, छबीली मसालेदार देसी डीलक्स 59.6 लिटर एवं रसीली टाइट देशी शराब 13 लिटर कुल मिलाकर 275.2 लिटर शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बरामद कुल 275.2 लीटर शराब को विधिवत जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया और एक अभियुक्त गया जी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामनगर अबिला देवी स्थान निवासी रॉकी कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पिता नागेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि शराब एवं कार को जब्त कर थाना लाया है शराब तस्कर व वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कहा कि घटना में घायल सभी जख्मी फिलहाल खतरा से बाहर है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *